Putin's Fashion: करोड़ों की राष्ट्रपति की घड़ी और लाखों के कपड़े, राजा जैसी जी रहे जिन्दगी

Vladimir Putin Fashion: सोवियत यूनियन के दौरान केजीबी के जासूस के तौर पर अपना कैरियर शरू करने वाले व्लादिमीर पुतिन देखते ही देखते रूस के नए जार बन चुके हैं।

Published By :  Shreya
Update: 2022-03-23 15:49 GMT

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Vladimir Putin Fashion: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) के बीच दुनियाभर में किसी एक शख्स की सबसे अधिक चर्चा हो रही है वो हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin)। रूस के बारे में एक कहावत प्रचलित है कि वहां सर्दियों का मौसम जितना लंबा होता है, रूस के शासक का कार्यकाल भी उतना ही लंबा होता है। रूस का इतिहास इन कहावतों से अटा पड़ा है।

सोवियत यूनियन के दौरान केजीबी के जासूस के तौर पर अपना कैरियर शरू करने वाले व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) देखते ही देखते रूस के नए जार (रूसी साम्राज्य के दौरान वहां के शासक को जार कहा जाता था) बन चुके हैं। पुतिन की लाइफस्टाइल (Vladimir Putin Lifestyle) भी किसी रूसी जार शासक से कम नहीं है। उनकी अकूत संपत्ति (Vladimir Putin Property) के बारे में आज तक सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सका है। तो आइए एक नजर उनके संपत्ति के बारे में उपलब्ध जानकारियों पर डालते हैं।

बेशुमार दौलत के मालिक पुतिन

क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश और अकूत खनिज संपदा को अपने गर्भ में छिपाए रूस हमेशा से एक सुपरपॉवर रहा है। यही वजह है कि यहां का शासक अपने आप में एक ताकतवर औऱ दौलतमंद शख्स रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन साल 1999 में रूस की गद्दी पर बैठने के बाद से अब तक रूस के सर्वेसर्वा बने हुए हैं। इस दौरान दुनिया में कई बदलाव हुए लेकिन पुतिन अपनी जगह पर डटे रहे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर उनके आलोचक आरोप लगाते रहे हैं कि इतने लंबे शासनकाल के दौरान उन्होंने और उनके करीबियों ने बेमुशार धन दौलत जमा की है। पुतिन पर अपनी वास्तिविक संपत्ति छिपाने का आरोप लगता रहा है।

कई मीडियो रिपोर्टेस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास अकूत संपत्ति होने का दावा किया गया है। उन्हें दुनिया का संभवतः सबसे अमीर शख्स भी बताया गया है। ये बात अमेरिका ने भी मानी है। पुतिन ने 2020 में अपनी इनकम 1 करोड़ रुबल से भी कम घोषित की थी। डॉलर के मुकाबले रूबल की वैल्यू गिरने के बाद तो यह दौलत घटकर करीब 93,000 डॉलर रह गई है। लेकिन हकीकत ये नहीं है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पुतिन की दौलत पर एक नजर

राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के आलोचक बोरिस नेमित्सोव के मुताबिक पुतिन के पास...

- 04 यॉट,

- 43 विमान

- 7,000 कारें

- 15 हेलीकॉप्टर

- 01 जेट में सोने का टॉयलेट भी है

इसके अलावा 2018 में न्यूजवीक में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन के पास एक बुलेटप्रूफ लेमोजिन भी है, जिसकी कीमत 192 बिलियन डॉलर है।

पुतिन की महंगी घड़ियां (Putin Expensive Watch)

महंगे लाइफस्टाइल के आदी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कहा जाता है कि महंगी कारों और आलीशनों बंगलों के अलावा उनके पास महंगी घड़ियों का भी एक अच्छा संग्रह है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 5 करोड़ रूपये की घड़ियां है।

अरबों रूपये का सोना

रूस में सोने का बहुत बड़ा भंडार है। रूस के पास मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और येकातेरिनबर्ग में सोने का विशालकाय भंडार मौजूद है। फोर्ब्स के मुताबिक 1995 में रूस के पास 1.4 बिलियन पाउंड (152 अरब रुपए) का सोने का भंडार था। एक इंटरनेशनल अखबार के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन के पास स्वयं 9641 अरब रुपए का सोने का भंडार है। पुतिन ने सोने का ये विशाल भंडार किसी गुप्त जगह पर छिपा रखा है।

आलीशान बंगलों के शौकीन

रूस की सत्ता पर बीते दो दशकों से अधिक समय से प्रत्यक्षए अथवा अप्रत्यक्ष ढंग से काबिज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आलीशान बंगलों के शौकीन भी बताए जाते हैं। उनके आलीशान बंगलों को लेकर मीडिया रिपोर्टस में कई किवदंतियां चलती हैं। पुतिन अपनी अन्य संपत्तियों की तरह इसे भी दुनिया की नजरों से बचाते रहे हैं। हालांकि काला सागर के पूर्वी तट पर स्थित एक आलीशान बंगले को लेकर ये तय हो चुका है कि ये रूसी राष्ट्रपति का ही है। इसकी वैल्यू 1 अरब डॉलर से ज्यादा बताई जाती है।

दरअसल इसका खुलासा बीते साल फिलहाल रूस की जेल में बंद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी एलेक्सी नेवेलनी ने एक डॉक्युमेंट्री रिलीज कर किया था। वीडियो सामने आने के बाद पुतिन पर काफी दवाब बढ़ने लगा, तब उनके अरबपति मित्र अर्केडी रोटेनबर्ग आगे आए और उन्होंने महल पर अपना मालिकाना हक बताया। हालांकि तब तक दुनिया पुतिन के एक और रहस्यमय संपत्ति के बारे में जान चुकी थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में बीते 20 सालों में ऐसे अरबपतियों की फौज खड़ी हो चुकी है जो राष्ट्रपति पुतिन के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News