Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाएगी वायु सेना, पीएम मोदी ने दी विशेष अभियान को मंजूरी

ऐसे में जल्द से जल्द यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस देश लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष अभियान को मंजूरी दे दी है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2022-03-01 13:50 IST

भारतीय छात्रों की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Russia-Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। रूसी सेना यूक्रेन पर हमला बोलते हुए देश की सीमा में प्रवेश करती जा रही है तथा रूसी धमाकों के मद्देनज़र यूक्रेन ने लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर जाने की सलाह दी है। इस बीच भारी संख्या में भारतीय छात्र भी रूस में फंसे हुए हैं। भारत सरकार द्वारा लगातार ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को यूक्रेन के पड़ोसी देश खासकर रोमानिया से वापस लाया जा रहा है।

ऐसे में जल्द से जल्द यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस देश लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष अभियान को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के तहत अब भारतीय वायु सेना यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस देश लाने के लिए अभियान की अगुवाई करेगी। भारतीय वायु सेना हमेशा से अपने जांबाज़ और हैरतअंगेज़ कारनामों के लिए जानी जाती है, इस ऑपरेशन की बागडोर अब वायु सेना के हाथ में आने के चलते यह आसार प्रबल हो गए हैं कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र जल्द ही सुरक्षित वापस अपने देश आ सकेंगे।

भारतीय छात्रों की तस्वीर 

रूस-यूक्रेन विवाद अब व्यापक रूप ले चुका है। बीते दिनों रूस-यूक्रेन विवाद के मद्देनज़र बेलारूस में आयोजित हुई दोनों देशों के बीच की बैठक का भी कोई सकारात्मक हल निकलकर सामने नहीं आया है। यूक्रेन का कहना है कि ना तो वह हार मानेगा और ना ही रूस की शर्तों के आगे झुकेगा। दोनों देशों के बीच जारी यह विवाद अब अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में पहुंच चुका है, जहां अब दोनों देशों के बीच जारी मामले के मद्देनज़र सुनवाई की जाएगी।

इसी के साथ यूरोपीय संघ ने भी यूक्रेन को अपना समर्थन देने की बात कही है, इस समर्थन के रूप में अब यूरोपीय संघ यूक्रेन को 70 लड़ाकू विमान देने जा रहा है।

Tags:    

Similar News