Russia Ukraine Crisis: रूस के हमले में अब तक यूक्रेन के 198 नागरिकों की मौत, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

Russia Ukraine Crisis: मिली जानकारी के अनुसार अब तक रुसी हमले में 198 यूक्रेनी नागरिकों की मौत (198 Ukrainian civilians killed) हुई है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

Report :  Rakesh Mishra
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-02-26 10:20 GMT

रूस और यूक्रेन का युद्ध: Photo - Social Media

New Delhi: रूस और यूक्रेन का युद्ध (Russia Ukraine War) अब भयवाह रूप ले रहा है। रुसी सेना ने अब यूक्रेन की राजधानी कीव को चारो तरफ से घेर लिया है और बताया जा रहा है कीव पर कब्जे को लेकर घमासान लड़ाई जारी (Battle for the capture of Kiev) है। जानकारी के अनुसार अब तक रुसी हमले में 198 यूक्रेनी नागरिकों की मौत (198 Ukrainian civilians killed) हुई है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

इससे पहले युद्ध ग्रस्त यूक्रेन के समर्थन में (Netherlands in support of Ukraine) अब नीदरलैंड खुल कर सामने आ गया। जानकारी के अनुसार, नीदरलैंड रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन में हाथों को मजबूत करने के लिए 200 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल भेजेगा। इससे पहले यूक्रेन के एयरस्पेस में अमेरिकी एयरफोर्स के तीन विमान देखे गए थे। ऐसे में यह कयास लगाया जाने लगा कि क्या रूस यूक्रेन का विवाद एक वर्ल्ड वॉर (world war) की तरफ बढ़ रहा है।

यूक्रेन पर जमीनी और हवाई हमले जारी

बता दें की यूक्रेन में रूसी सेना लगातार कहर बरपा रही हैं। आज दूसरे दिन भी यूक्रेन पर रुसी सेना के ताबड़तोड़ हमले करती रही। रूस की तरफ से करीब 160 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं, जिसमें यूक्रेन की राजधानी कीव बुरी तरह से दहल गई। रूस ने आज लगातार तीसरे दिन यूक्रेन पर जमीनी और हवाई हमले जारी रखा।

रूस और यूक्रेन के युद्ध में भारी तबाही: Photo - Social Media

संयुक्त राष्ट्र महासचिव का रूस के राष्ट्रपति से हमला रोकने की अपील

दुनियाभर के तमाम देश रूस और यूक्रेन के बीच जारी खतरनाक वार से चिंतित हैं और राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) से यह जंग रोकने की अपील कर रहे हैं। वहीं, कई देशों ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए जाने का भी एलान कर दिया है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमला रोकने की अपील की है। लेकिन अभी तक इस अपील का कोई असर रूस पर होता नहीं दिख रहा है।

बातचीत के जरिए हल निकाला जाए

गुटेरस ने अपील करते हुए कहा कि रूस को यूक्रेन पर हमले रोकने चाहिए और रूसी सैनिकों को अब अपने बैरकों में लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद को बातचीत के जरिए हल करने की कोशिश की जानी चाहिए।

Tags:    

Similar News