मारियुपोल पर नियंत्रण स्थापित करने के बाद रूस ने युद्ध में मारे गए 210 लड़ाकों का शव यूक्रेन को सौंपा

Russia Ukraine War : तीन माह बीत जाने के बाद रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल शहर पर पूरी तरह अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। इस युद्ध में मारे गए 210 लड़ाकों का शव रूस ने यूक्रेन को सौंपा है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-06-08 06:20 GMT

Russia Ukraine War (Image Credit : Social Media) 

Russia Ukraine Conflict : रूस और यूक्रेन के बीच 3 महीने से युद्ध (Russia Ukraine War) जारी है। इस युद्ध में रूस ने यूक्रेन के 20 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। रूस और यूक्रेन के बीच बहुत लंबी जंग यूक्रेन के मारियुपोल (yy शहर में लड़ी गयी। इस शहर में हुई जंग में 20,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हाल ही में रूस ने मारियुपोल शहर में मारे गए करीब 210 यूक्रेन इन लड़ाकों के शवों को यूक्रेन को सौंप दिया है। इस भीषण युद्ध के कारण मारियुपोल बंदरगाह शहर अब पूरी तरह बर्बाद होकर महज एक खंडहर बन कर रह गया है । चारों तरफ बुरी तरह क्षतिग्रस्त इमारतें और जली हुई गाड़ियों का ही नजारा देखने को मिल रहा है।

मारियुपोल पर रुस का कब्ज़ा

3 महीने से चल रहे इस जंग में रूस ने मारियुपोल शहर पर पूरी तरह अपना कब्जा जमा लिया है। रूस के इस बड़े जीत को लेकर रूसी रक्षा मंत्री ने हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने बताया कि मारियुपोल के अजोवत्सल इस्पात संयंत्र पर रूस ने अपना कब्जा जमा लिया जिसके बाद वहां छुपे 2,000 से अधिक यूक्रेनी लड़ाकों ने रूस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें इसी प्लांट में यूक्रेन ने बड़ी संख्या में अपने हथियार तथा सैनिकों की तैनाती की थी जिसके कारण रूस को मारियुपोल शहर पर कब्जा करने में काफी कठिनाई हो रही थी मगर इस प्लांट पर जीत हासिल करने के बाद रूस ने पूरे शहर पर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया।

यूक्रेन के किन क्षेत्रों में रूस का नियंत्रण

रूस और चीन के बीच चल रहे युद्ध को 100 दिनों से भी अधिक का समय बीत चुका है। इस लंबे चले युद्ध में दोनों ही देशों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है हालांकि इस युद्ध में रूस अभी भी मजबूत स्थिति में खड़ा दिखाई दे रहा है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है। रूसी सेना और यूक्रेन ई सेना के बीच चल रही भयंकर युद्ध के बाद रूस ने यूक्रेन के डोनबास शहर पर भी अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

रूस और यूक्रेन के बीच 14 फरवरी से ही भीषण युद्ध जारी है रूसी सेना की ओर से यूक्रेन पर 14 फरवरी से भीषण बमबारी शुरू कर दी गई थी। इसके जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन की सेना ने भी भारी संख्या में रूसी वायुसेना के विमानों को नुकसान पहुंचाया। खाना की आगे और आक्रामकता भरा रूप दिखाते हुए रूसी सेना ने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम और एयरफील्ड्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया जिसके कारण रूस को भारी नुकसान हुआ। रूस के इस कार्रवाई के कारण ही यूक्रेन की सेना थोड़ी कमजोर पड़ने लगी और देखते ही देखते रूस ने अब यूक्रेन के करीब 20% से ज्यादा जगहों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। इस युद्ध के कारण यूक्रेन की राजधानी कीव समेत खरकीव, मारियुपोल, बूचा तथा इसपिन को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है।

Tags:    

Similar News