Russia-Ukraine War: ब्रिटेन का बड़ा दावा, यूक्रेन के सहयोगियों के खिलाफ साइबर हमले की तैयारी में रूस

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। वहीं, ब्रिटेन ने दावा किया है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन की मदद करने वाले देशों पर साइबर अटैक कर सकता है। ब्रिटिश दावे ने इन देशों में खलबली मचा दी है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-03-31 18:02 GMT

रूस-यूक्रेन जंग। (Social Media)

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। युद्ध शुरू हुए 36 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी समझौते पर नहीं पहुंचा जा सका है। यूक्रेन पर भीषण रूसी हमले ने बेशक वहां तबाही मचा दी है मगर रूस अपने अभियान में अबतक कामयाब नहीं हो सका है। इसका कारण पश्चिम समेत अन्य देशों से यूक्रेन को मिलने वाली सहायता। लिहाजा क्रेमलिन ने अब उन देशों को टारगेट करना का फैसला लिया है, जो इस युद्ध में यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। ब्रिटेन (Britain) ने दावा किया है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन की मदद करने वाले देशों पर साइबर अटैक कर सकता है। ब्रिटिश दावे ने इन देशों में खलबली मचा दी है।

यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी नहीं लेगा अमेरिका

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव (Russia-Ukraine Tension) के शुरूआती समय से ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के खिलाफ बेहद आक्रमक रूख अपनाने वाले अमेरिका अब ठंडा पड़ते जा रहा है। रूस पर प्रतिबंधों की बौछार करने वाले बाइडन प्रशासन (Biden Administration) ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी नहीं लेगा। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रपति बाइडन जंग के मैदान में रूस से सीधा पंगा नहीं चाहते हैं।

दरअसल, अमेरिका युद्ध शुरू होने के समय से ही यूक्रेन के द्वारा बार-बार सैन्य सहायता की गुहार को ठुकरा चुका है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने कई बार यूएस सरकार के सामने यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने और उसे नाटो में शामिल करने की मांग रखी। लेकिन हरबार अमेरिका की तरफ से इसे ठुकरा दिया गया। अमेरिका का मानना है कि इससे सीधे तौर पर रूस औऱ अमेरिकी सेनाओं के बीच टकराव का खतरा बढ़ जाएगा। इससे परमाणु युद्ध का खतरा भी बढ़ जाएगा, जिसके नतीजे विनाशकारी होंगे।

यूक्रेन को और आर्थिक मदद देगा अमेरिका

सैन्य सहायता से इनकार करने वाला अमेरिका लगातार यूक्रेन को आर्थिक मदद दे रहा है। इसी क्रम में बाइडन प्रशासन (Biden Administration) ने यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने का वादा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के बीच हुई बातचीत के दौरान बाइडन ने यूक्रेन की हरसंभव मदद करने की बात कही है।

रूस से छीनी चेस ओलिंपियाड की मेजबानी

यूक्रेन के खिलाफ भीषण जंग छेड़ने वाले रूस को अलग-थलग करने का सिलसिला जारी है। अब तक दुनिया के कई प्रमुख देश उसके खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा चुके हें। कुछ देशों ने रूसी राजनियकों को भी अपने यहां से निकाल लिया दिया है। कई बड़ी कंपनियों ने रूस में अपना कारोबार समेट लिया। इसी क्रम में रूस को एक औऱ बड़ा झटका लगा है। जुलाई में रूस में होने वाले 44वीं चेस ओलिंपियाड की मेजबानी रूस से छीन ली गई है। इंटरनेशनल चेस फेडरेशन ने रूस से ये मेजबानी छीनकर भारत को दिया है। जिसकी अधिकारिक घोषणा शुक्रवार को नई दिल्ली में होगी। फेडरेशन ने बताया कि उसने ये फैसला यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए चढ़ाई के विरोध में लिया है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News