Russia-Ukraine war: अंको का खेल या है महज़ इत्तेफाक, रूस यूक्रेन युद्ध बन सकता है तीसरे वर्ल्ड वॉर का कारण!

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को अब अंकों के गणित से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज की बात करें तो उसके अनुसार रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध तृतीय विश्व युद्ध का भी रूप ले सकता है।

Report :  Rakesh Mishra
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-03-04 11:20 GMT

रूस यूक्रेन युद्ध: Photo - Social Media

Russia-Ukraine War: नंबर का गेम (Numbers Game) समझना आसान नहीं होता है। यह नंबर किसी को अर्श से फर्श पर तो किसी को फर्श से अर्श पर पहुंचा सकता है। कहीं एक और एक दो होते हैं तो कहीं एक और एक ग्यारह भी हो जाता है। Numerologist (अंक विशेषज्ञ) तो नम्बरों के साथ खेल कर पता नहीं कैसी-कैसी भविष्यवाणियां कर देते हैं। वहीँ अगर हम बात करें सोशल मीडिया की तो आप पाएंगे की अंकों को लेकर यहाँ रोज कुछ ना कुछ नया चलता है।

इन दिनों हर जगह रूस यूक्रेन युद्ध का मुद्दा छाया हुआ है। सोशल मीडिया भी इससे अछूता नहीं है। सोशल मीडिया (social media) पर क्रिएटिविटी का आलम है कि लोगों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को भी अंकों से जोड़ दिया।

व्हाटस एप्प पर वायरल एक मैसेज पर अगर हम जायेंगे तो हम यह पाएंगे की रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध तृतीय विश्व युद्ध का भी रूप ले सकता है। जो मैसेज वायरल हो रहा उसमे दो अंकों 68 और 32 की प्रमुखता है। वायरल मैसेज में इन दो अंकों को पहले प्रथम विश्व युद्ध, उसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध और वर्तमान में चल-यूक्रेन युद्ध (russia ukraine war) से जोड़ा गया है।

कब शुरू हुआ था प्रथम विश्व युद्ध (First world war)

अब हम आपको बताते हैं 68 और 32 के खेल के बारे में। मैसेज में प्रथम विश्व युद्ध 28/07/1914 को जोड़ कर 68 का अंक बनाया है। मतलब यदि हम 28, 7 और 19 और 14 को जोड़ते हैं तो उनका कुल जोड़ 68 बनता है। इसी तरह हम यदि 2,8,7,1,9,1,4 को आपस में जोड़ते हैं तो इसकी संख्या 32 बनती है।

प्रथम विश्व युद्ध की एक तस्वीर: Photo - Social Media 

जब हमने इस सम्बन्ध में पड़ताल की तो वायरल मैसेज की तारीखों को सही पाया। प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई 1914 को शुरू हुआ था और 11 नवंबर 1918 तक चला था। इस युद्ध में तक़रीबन 9 करोड़ सैनिकों और लगभग 1.3 करोड़ नागरिकों की मृत्यु हुई थी।

दूसरा विश्व युद्ध (second world war)

वायरल मैसेज में दूसरे विश्व युद्ध के अंकों को भी जोड़ कर कुछ इशारा किया गया है। बता दें की दूसरा विश्व युद्ध 1 सितम्बर 1939 को शुरू हुआ था और 2 सितम्बर 1945 तक चला था। मैसेज में पहले 01/09/1939 के अंकों 1,9, 19, 39 को जोड़ कर 68 का अंक बनाया गया है। वहीँ नम्बरों को अलग-अलग जैसे 1,9, 1,9,3,9 को जोड़ने पर हमें 32 की अंक संख्या प्राप्त होती है।

दूसरा विश्व युद्ध की एक तस्वीर: Photo - Social Media  

रूस यूक्रेन युद्ध (russia ukraine war)

अब हम बात करें वर्तमान में चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध की तो तारीखों के जोड़ में यहाँ भी 68 और 32 का ही खेल नजर आता है। रूस और यूक्रेन के के बीच 24 फरवरी 2022 को युद्ध शुरू हुआ। यदि हम 24,2,20 और 22 को आपस में जोड़े तो पायंगे की यह संख्या 68 होती है। वहीँ जब हम इन अंकों को अलग-अलग जोड़े जैसे 24+2+2+2+2 तो ये संख्या 32 की होती है।

क्या कहना चाह रहा है वायरल मैसेज

अगर हम वायरल मैसेज में छुपे हुए सन्देश को पढ़ने की कोशिश करें तो पाएंगे की अंको के अनुसार रूस और यूक्रेन युद्ध तीसरे विश्व युद्ध (third world war) का रूप ले सकता है। अब वायरल मैसेज जो भी सन्देश देना चाहे हम तो यही चाहेंगे की रूस यूक्रेन युद्ध जल्द-से-जल्द ख़त्म हो और ये किसी विश्व युद्ध का रूप ना ले।

Tags:    

Similar News