Russia-Ukraine War: सोमवार को रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता, अब तक नहीं निकला कोई नतीजा

Russia-Ukraine War: आगामी सोमवार को रूस-यूक्रेन के मध्य तीसरे दौर की वार्ता आयोजित होनी है। अब देखना होगा कि इस वार्ता में कोई नतीजा निकलता है या नहीं।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Shreya
Update: 2022-03-06 03:07 GMT

(फोटो : सोशल मीडिया)

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध (Russia Ukraine War News) पर विराम लगाने तथा दोनों देशों के बीच की अन्य स्थितियों को सामान्य बनाने के उद्देश्य से बीते समय में अबतक रूस-यूक्रेन के बीच दो दौर की वार्ता (Russia-Ukraine Talks) हो चुकी है, तथा दोनों ही दौर की वार्ता बेनतीजा रही। हालांकि अब इन उम्मीद के साथ आगामी सोमवार को रूस-यूक्रेन के मध्य तीसरे दौर की वार्ता (Russia-Ukraine Third Round Talks) आयोजित होनी है। इस वार्ता के चलते दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष पर विराम लगने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रूस पर प्रतिबंधों की भरमार करते हुए लेनदेन से जुड़ी दो अमेरिकी कंपनियों ने रूस में अपनी सेवाओं पर प्रतिबंध (US Sanctions On Russia) लगाने का निर्णय लिया है। 

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते हालात दिन-ब-दिन भयावह होते जा रहे हैं। ऐसे में रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर हमला (Attack On Ukraine) करते हुए देश के कई शहरों पर कब्ज़ा जमा चुकी है। रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष और युद्ध स्थिति पर विराम लगाने का एक ही उपाय है और वह है दोनों देशों के बीच बातचीत, इसी के चलते दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता आयोजित होने जा रही है। अभीतक की प्राप्त सूचना के आधार पर यह वार्ता सोमवार को आयोजित होनी है, जिसको लेकर तारीख का प्रस्ताव यूक्रेन ने किया है। 

Visa-MasterCard (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

वीसा और मास्टरकार्ड ने रूस में बंद की सेवाएं

एक ओर जहां रूस-यूक्रेन के बोच तोसरे दौर की वार्ता की चर्चा जारी है वहीं दूसरी ओर अमेरिका लगातार रूस पर सख्त प्रतिबंध लागू करता जा रहा है। ऐसे में हालिया प्रतिबंध के तौर पर लेनदेन से जुड़ी अमेरिकी कंपनी वीसा (Visa) और मास्टरकार्ड (MasterCard) ने रूस में अपनी सभी चालू सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। यकीनन इन दो दिग्गज कंपनियों द्वारा अपनी सेवाओं को बंद करने के बाद रूस में लेनदेन से जुड़ी समस्याएं देखी जा सकेंगी। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। 

Tags:    

Similar News