Russia Ukraine War Photos: शाम से सुबह तक बमबारी, चित्रों में देखें यूक्रेन का हाल, रो देगी आपकी आत्मा

Russia Ukraine War Photos: तस्वीरों में साफतौर पर देखा जा सकता है किस प्रकार से रूसी सेना ने यूक्रेनी शहर को अपने तहस-नहस कर दिया है।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2022-03-01 10:38 IST
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की तस्वीर

Russia Ukraine War Photos: रूस और यूक्रेन के बीच जंग के मद्देनज़र लगातार हालात बेकाबू नज़र आ रहे हैं। एक ओर रूसी सेना यूक्रेन पर हमले दर हमले करते जा रहा है वहीं दूसरी ओर यूक्रेनी सेना भी लगातार रूसी हमले का जवाब देती नज़र रही है। ऐसे में युद्ध क्षेत्र यानी यूक्रेन से कई ऐसी भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं जो कि यकीनन आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।

तस्वीरों में साफतौर पर देखा जा सकता है किस प्रकार से रूसी सेना ने यूक्रेनी शहर को अपने तहस-नहस कर दिया है। घर की दीवारें टूट गई हैं तथा स्थानीय निवासी अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं।


यूक्रेनी सरकार ने भी नागरिकों को सुरक्षित स्थान को ओर जाने का आग्रह किया है। बेघर हुए लोग अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन और अन्य सुरक्षित जगहों पर रहने के लिए मजबूर हैं।

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की तस्वीर

अनाथालय में रह रहे बच्चों को एक अंडरग्राउंड शेल्टर होम में रखा गया है, जिससे उनके जान को कोई खतरा ना होने पाए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कैसे एक ही स्थान पर कई बच्चे चुपचाप बैठे हुए हैं तथा नवजात बच्चों को एक साथ बड़े से झूले में लिटाया गया है।


इसके अतिरिक्त कई अन्य तस्वीरों में तबाह घर और गाड़ियां भी देखी जा सकती हैं, जो इस युद्ध का खामियाजा भुगत रही हैं।


रूस-यूक्रेन के मध्य बीते दिन बेलारूस में आयोजित हुई बैठक का भी कोई सकारात्मक परिणाम निकलकर सामने नहीं आया। दोनों देशों के बीच की यह बैठक बेनतीजा रही। हालांकि दिन-ब-दिन दोनों देशों के बीच हालात और भी अधिक रूप स बिगड़ते नज़र आ रहे हैं।


अमेरिका सहित कई अन्य देशों ने अब खुलकर रूस का विरोध करते हुए इस ओर कड़े प्रतिबंधों को लागू करने का निर्णय लिया है तथा इसकी शुरुआत भी कर दी है।

Tags:    

Similar News