Russia Ukraine War: जंग खत्म करने को तैयार पुतिन, लेकिन यूक्रेन को माननी होगी शर्तें, रूसी मीडिया का दावा

Russia Ukraine War: रूसी मीडिया ने दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन युद्ध खत्म करने के लिए तैयार, लेकिन यूक्रेन के सामने रखीं शर्तें।

Published By :  Divyanshu Rao
Update:2022-03-06 20:22 IST

व्लादिमीर पुतिन और वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Russia Ukraine War: यूक्रेन के साथ जंग छेड़ने के बाद रूस पर लगातार वैश्विक दवाब बढता जा रहा है। अंतराष्ट्रीय मीडिया में राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की जबरदस्त आलोचना हो रही है। रूस द्वारा लगातार यूक्रेन पर किए जा रहे भीषण हमले ने वहां मानवीय संकट पैदा कर दी है, जिसकी वजह से पुतिन अंतराष्ट्रीय तबके के एक बड़े हिस्से के बीच विलेन की भूमिका में उभरते जा रहे हैं। इस बीच रूस की तरफ से जंग खत्म करने को लेकर बड़ी खबर आई है। रूसी मीडिया के हवाले से दावा किया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन युध्द खत्म करने के लिए तैयार हैं बशर्ते यूक्रेन को उनकी शर्ते माननी होगी।

यूक्रेन रूस की शर्त मान ले

रूस द्वारा यूक्रेन के साथ जंग झेड़ने के बाद अंतराष्ट्रीय हलकों में खलबची मचा दी है। सबसे असहज स्थिति का सामना यूरोपीय देशों को करना पड़ रहा है। रूस द्वारा लगातार परमाणु युध्द की धमकी ने इलाके में तनाव औऱ बढ़ा दिया है। लिहाजा सभी देश तनाव को किसी भी तरह से खत्म करने के पीछे जुटे हुए हैं। इसी कवायद में तुर्की के राष्ट्रपति रैचेप तैयेप एरदोगोन ने राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत कर तुरंत खत्म करने की मांग की।


रूसी मीडिया के हवाले से मिली खबर के अनुसार, पुतिन ने स्पष्ट कर दिया कि अगर यूक्रेन उनके शर्तों को मानने को तैयार है, तो वे युध्द खत्म करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि जब तक यूक्रेन ऐसा नहीं करेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। रूसी राष्ट्रपति ने एकबार फिर अपनी कार्रवाई को जायज ठहराते हुए कहा कि यूक्रेन में रूसी मूल के लोगों के जनसंहार को रोकने के लिए उस पर हमला किया गया है।

यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहे रूस ने एक औऱ बड़ा कदम उठाते हुए पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क को स्वतंत्र देश का दर्जा दे दिया है। लुहांस्क के विद्रोहियों ने एलपीआऱ यानि लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक का पासपोर्ट बांटना भी आरंभ कर दिया है।

Tags:    

Similar News