Russia-Ukraine War: यूक्रेन में तबाही मचाकर खूबसूरत एयरहोस्टस के साथ क्या कर रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन दोनों देशों के बीच जारी जंग के चलते सामने आई राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कई फोटोज।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-06 09:44 GMT

रूस के राष्ट्रपति एयरोफ्लॉट एयरलाइन की महिला फ्लाइट अटेंडेंट और पायलटों के साथ (फोटो-ट्विटर)

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में 11 दिनों से जारी रूसी हमलों से भीषण तबाही मची हुई है। इस युद्ध में दोनों देशों के करीब सैकड़ों सैनिक मारे गए हैं। लेकिन इसके बाद भी दोनों ही तरफ से कोई हार मामने को तैयार नहीं है। ऐसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में वे एक रूसी महिला फ्लाइट अटेंडेंट यानी एयर होस्टेस और पायलटों के साथ दिखाई दे रहे हैं।  

दोनों देशों के बीच जारी जंग के चलते सामने आई राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कई फोटोज। इन फोटोज में एक मेज के चारों तरफ कुर्सियों पर कई महिलाएं बैठीं हैं। उन महिलाओं के बीच में राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) भी बैठे हैं। इस बड़ी सी मेज के चारो तरफ करीब 24-25 लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं।

खूबसूरत महिला एयरहोस्टेस

इस बारे में nypost.com की रिपोर्ट के अनुसार, ये फोटोज बीते 5 मार्च की हैं। जिनमें रूस के राष्ट्रपति एयरोफ्लॉट (Aeroflot) एयरलाइन की महिला फ्लाइट अटेंडेंट और पायलटों के साथ वार्ता कर रहे हैं। 

असल में रूसी राष्ट्रपति पुतिन PJSC Aeroflot के एविएशन ट्रेनिंग सेंटर के दौरे पर गए थे। जहां पर वो रूसी एयरलाइंस की महिला फ़्लाइट क्रू के साथ पोज देते भी दिखाई दिए। रूसी राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान उन्होंने एयरलाइन कर्मचारियों के साथ एक बैठक भी की।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इन फोटोज को ट्विटर पर एबीसी (ABC) के रिपोर्टर Patrick Reevell (@Reevellp) ने भी शेयर किया है। अपने अकाउंट में महिलाओं के साथ रूसी राष्ट्रपति पुतिन की फ़ोटोज़ शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'तो पुतिन अब टीवी पर यूक्रेन हमले के औचित्य को रूस की ट्रेनी फ्लाइट अटेंडेंट को समझा रहे हैं।'

आपको बता दें, इन दिनों एक बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- 'रूस पर पश्चिम देशों के प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान हैं।' बकौल पुतिन अगर यूक्रेन 'इसी तरह का व्यवहार जारी रखेगा', तो एक दिन वह अपना राज्य का दर्जा खो देगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि यूक्रेन में नो-फ्लाई जोन लागू करने का कोई भी प्रयास जंग में प्रवेश करने के समान होगा।

वहीं अब रूस के लगातार जारी हमलों को लेकर पूरी दुनिया में उनकी आलोचना हो रही है। कई कोशिशों के बाद भी युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब व्लादिमीर पुतिन की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


Tags:    

Similar News