खुनी युद्ध का बड़ा सच: रूस का कबूलनामा, यूक्रेन के में इतने सैनिकों की बिछी लाशें

Russia-Ukraine War: रूस ने इस जंग में हताहत हुए अपने फौजियों के आंकड़े पर चुप्पी तोड़ी है।;

Written By :  Krishna Chaudhary
Published By :  Deepak Kumar
Update:2022-03-25 22:11 IST

रूस-यूक्रेन जंग। (Social Media)

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia-Ukraine War) के एक माह हो चुके हैं। इस जंग ने यूक्रेन में जो भारी तबाही मचाई है, इसकी पूरी दुनिया गवाह है। ऐसा नहीं है कि इस जंग में केवल यूक्रेन (Ukraine) ने ही सबकुछ गंवाया है, रूस को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वैश्विक आर्थिक प्रतिबंधों के अलावा रूस को सैन्य मोर्चों पर भी नुकसान झेलना पड़ा है। बीते एक माह में पहली बार रूस ने इस जंग में हताहत हुए अपने फौजियों के आंकड़े पर चुप्पी तोड़ी है।

यूक्रेन के साथ जंग में अबतक 1351 सैनिक हताहत

डिप्टी हेड ऑफ रशियन मिलिट्री (Deputy Head of Russian Military) की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया है कि यूक्रेन के साथ जंग में अबतक 1351 सैनिक हताहत हुए हैं जबकि 3825 सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि इस दौरान रूस ने हथियारों को हुए नुकसान के बारे में कुछ नहीं कहा है। दरअसल इससे पहले यूक्रेन द्वारा लगातार रूस को हुए नुकसान को लेकर आंकड़े पेश किए जा रहे थे। यूक्रेन ने अपने द्वारा जारी एक आंकड़े में तो 10 हजार से अधिक रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था। हालांकि इसे रूस के खिलाफ मनोवैज्ञानिक लडाई के तौर पर देखा गया।

यूक्रेन सीमा के करीब पहुंचे बाइडन

यूरोप में छिड़े इस भयानक जंग के बीच पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) वहां पहुंचे हैं। इस दौरान शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति पोलैंड के शहर रेजजो पहुंच गए, जो युद्धग्रस्त यूक्रेन की सीमा से महज 100 किलोमीटर दूर है। बाइडन को यहां पर यूक्रेन से आने वाले शरणार्थियों के लिए चलाए जा रहे मानव कॉरिडोर की जानकारी दी गई। इसके अलावा वो 82वें एयरबोर्न डिवीजन (82nd Airborne Division) के अमेरिकी सेवा सदस्यों से भी मिलेंगे, जो पोलैंड के सैनिकों के साथ मिलकर यूक्रेन के संकटग्रस्त लोगों की मदद कर रहे हैं।

बाइडन ने रूस को दी चेतावनी

गुरुवार को नाटो के एक समिट में यूरोप पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने एकबार फिर रूस को चेताया है। उन्होंने कहा कि अगर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ केमिकल हथियारों का इस्तेमाल किया है तो नाटो इसका जवाब देगा। रूस जिस तरह के हथियारों का इस्तेमाल करेगा, नाटो भी उसी तरह के हथियारों का इस्तेमाल कर जवाब देगा।

बता दें कि इस बीच यूक्रेन ने युध्द खत्म हो लेकर बड़ा दावा किया है। यूक्रेनी फोर्सेज ने दावा किया है कि रूस 9 मई तक जंग खत्म करना चाहता है। क्योंकि रूस में इस दिन द्वितीय विश्व युध्द में जर्मन तानाशाह हिटलर पर विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News