Vladimir Putin Health: अरे! ये क्या हुआ पुतिन के साथ?

Russian President Vladimir Putin Health: सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों की बाढ़ आ गई है कि 71 वर्षीय पुतिन को जबर्दस्त हार्ट अटैक पड़ा है। लेकिन सच्चाई कुछ और है।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2023-10-24 11:23 GMT

 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हार्ट अटैक मामला, आखिर क्या है इसकी सच्चाई: Photo- Social Media

Russian President Vladimir Putin Health: सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों की बाढ़ आ गई है कि 71 वर्षीय पुतिन को जबर्दस्त हार्ट अटैक पड़ा है। लेकिन सच्चाई कुछ और है। एक्स और टेलीग्राम पर जनरल एसवीआर नामक अकाउंट 22 अक्टूबर की रात को यह दावा करने के बाद वायरल हो गया कि पुतिन को "कार्डियक अरेस्ट" हुआ है। अगली सुबह इसी एकाउंट से लिखा गया कि : “कल लगभग 21:05 मास्को समयानुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर तैनात संघीय सुरक्षा सेवा के अधिकारी ने राष्ट्रपति के शयनकक्ष से शोर और गिरने की आवाज़ सुनी।”

राष्ट्रपति को कार्डियक अरेस्ट

पोस्ट में दावा किया गया है कि दो अधिकारी राष्ट्रपति के शयनकक्ष में दाखिल हुए और उन्होंने देखा कि पुतिन "बिस्तर के बगल में फर्श पर पड़े हुए थे। वहाँ एक मेज भी गिरी पड़ी थी। भोजन और पेय पदार्थ बिखरे हुए थे। फिर डॉक्टरों को तुरंत बुलाया गया। इसमें कहा गया है कि डॉक्टरों ने पाया कि राष्ट्रपति को कार्डियक अरेस्ट हुआ था, इसलिए उन्होंने तुरन्त समय पर सहायता प्रदान की हृदय को चालू किया गया और पुतिन को होश आ गया।"

Photo- Social Media

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन को चिकित्सा उपकरणों के साथ एक विशेष रूप से सुसज्जित कमरे में ले जाया गया। उनकी स्थिति स्थिर कर दी गई है। बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट के इस मामले ने राष्ट्रपति के आंतरिक सर्कल को गंभीर रूप से चिंतित कर दिया, भले ही उपस्थित डॉक्टरों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि पुतिन बहुत बीमार थे। शरद ऋतु के अंत तक उनके जीवित रहने की संभावना नहीं है।"

सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह 

बहरहाल, जिस प्रकार घटनाक्रम का वर्णन किया गया है उससे लगता है कि यह झूठी खबर है। यह सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह की तरह लगती है। जिस एक्स अकाउंट से खबर डाली गई वह अविश्वसनीय रूप से संदिग्ध है। इस एकाउंट के बायो में लिखा है : “क्रेमलिन से अंदरूनी जानकारी, जांच, जानकारी। हत्याओं, आतंकवादी हमलों, राजनीतिक प्रतिशोध की कहानियाँ।

फिर भी सत्यापित खाते में केवल 14,000 अनुयायी हैं। रिपोर्ट इस तरह से लिखी गई है जिससे पता चलता है कि यह एक शरारत है। एक पंक्ति कहती है: "संभवतः, जब राष्ट्रपति गिरे, तो उन्होंने मेज और बर्तनों को धकेला और उन्हें फर्श पर गिरा दिया, जिससे शोर हुआ।"

Photo- Social Media

आखिर क्या सच्चाई

अब सोशल मीडिया पर पुतिन के कुछ वीडियो चल रहे हैं जिनके बारे में अटकलें लग रहीं हैं कि ये हार्ट अटैक के बाद के वीडियो हैं। लोगों ने उनकी गर्दन पर एक निशान की तरफ संकेत किया है। अटकल है कि हार्ट अटैक के बाद उनको तुरंत जो चिकित्सा दी गई उससे ये निशान पड़ा है। वैसे, पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में अक्सर ही अपुष्ट खबरें चलती रहती हैं। ताज़ा खबर में कितनी सच्चाई है, कुछ कहा नहीं जा सकता। रूस की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

Tags:    

Similar News