Russia-Ukraine War: युद्ध के चलते लगातार तीसरे दिन नहीं खुला रूसी शेयर बाज़ार, हालात हुए बदतर

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच बीते 8 दिनों से युद्ध जारी है। इस बीच आज लगातार तीसरे दिन रूसी शेयर मार्केट बंद रहा है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Shreya
Update:2022-03-03 12:10 IST

रूसी शेयर बाज़ार (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जारी यूद्ध के मद्देनज़र गुरुवार को लगातार तीसरे दिन रूसी शेयर मार्केट (Russian Stock Market) यानी मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज (Moscow Stock Exchange) बंद रहा है। ऐसे में कई जानकारों का कहना है कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते रूस की बिगड़ी अर्थव्यवस्था (Russian Economy) को संभालने के मद्देनज़र लगातार प्रयासरत है और इसी कारणवश शेयर बाजार (Share Market) को भी बंद रखा गया है। 

रूस-यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध (Russia And Ukraine War) के चलते हालात लगातर बदतर होते जा रहे हैं, ऐसे में अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की ओर अपना समर्थन जताते हुए रूस पर कड़े प्रतिबंधों (Sanctions On Russia) को लागू करने का फैसला लिया है। एक ओर जहां यूरोपीय संघ (European Union) ने यूरोप के देशों में रूसी बैंकों के संचालन पर रोक लगा दी है। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले (Attack On Ukraine) की अगुवाई करने को लेकर अपना विरोध जारी रखा है। 

तेजी से बिगड़ रही रूस की अर्थव्यवस्था

रूस पर बीते कुछ ही दिनों में लागू किए गए इन पश्चिमी प्रतिबंधों के मद्देनज़र रूस की अर्थव्यवस्था तेजी से बिगड़ती नज़र आ रही है, जिसके मद्देनज़र बीत तीन दिनों से लगातार रूसी शेयर बाज़ार यानी मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज (Moscow Stock Exchange) बन्द चल रहा है। जानकरों की मानें तो रूस ने पश्चिमी प्रतिबंधों से निपटने और देश की बिगड़ती अर्थव्यस्था को संभालने के चलते ही शेयर बाज़ार (Share Market) को बंद करने का निर्णय लिया है।

कुछ पश्चिमी देशों के अतिरिक्त कई दिग्गज निजी कंपनियों ने भी रूस पर अपने प्रतिबंधों की शुरुआत कर दी है। इस क्रम में अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रूसी समाचार चैनलों के यूट्यूब एकाउंट को बंद कर दिया था। अब देखने वाली बात यह होगी कि इन जारी युद्ध हालातों के बीच मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज कब से पूर्व की भांति पुनः संचालित होता है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। 

Tags:    

Similar News