पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे साकिब निसार, अनवर जमाली की लेंगे जगह

पाकिस्तानी प्रेसिडेंट ममनून हुसैन ने जस्टिस साकिब निसार को पाकिस्तान का नया अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश साकिब निसार प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनवर जहीर जमाली की जगह लेंगे। अनवर जहीर जमाली 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। निवर्तमान न्यायाधीश जमाली 15 महीने इस पद पर रहे, उनकी नियुक्ति सितंबर 2015 में हुई थी।

Update: 2016-12-08 09:35 GMT

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रेसिडेंट ममनून हुसैन ने जस्टिस साकिब निसार को पाकिस्तान का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश साकिब निसार प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनवर जहीर जमाली की जगह लेंगे। अनवर जहीर जमाली 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। निवर्तमान न्यायाधीश जमाली 15 महीने इस पद पर रहे, उनकी नियुक्ति सितंबर 2015 में हुई थी।

कौन हैं साकिब निसार ?

-साल की शुरुआत में जमाली जियारत के लिए सऊदी अरब गए थे

-उस दौरान निसार ने कार्यवाहक प्रधान न्यायाधीश की जिम्मेदारी निभाई थी।

-लाहौर में 18 जनवरी 1954 में जन्मे निसार ने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट है।

-निसार साल 1982 में हाई कोर्ट के वकील बने।

-साल 1994 में वह पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में वकील बने।

-साल 1998 में निसार को हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया

-साल 2010 में वह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए।

Tags:    

Similar News