America: अलबामा में गोलीबारी, चार की मौत, दर्जनों घायल

America: पुलिस का कहना है कि एक बड़ी गोलीबारी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बर्मिंघम पुलिस और अग्निशमन दल फाइव पॉइंट्स साउथ इलाके में हुई गोलीबारी की घटना की जांच कर रहे हैं।

Report :  Network
Update:2024-09-22 12:25 IST

America News (Pic: Social Media)

America News: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई हैं। यहां पर गोलीबारी होने की घटनाएं अक्सर सुनने को मिल रही हैं। ताजा मामला अमेरिका के बर्मिंघम स्थित अलबामा का है। अलबामा में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें चार लोगों की मौत की खबर है। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक बड़ी गोलीबारी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बर्मिंघम पुलिस और अग्निशमन दल फाइव पॉइंट्स साउथ इलाके में हुई गोलीबारी की घटना की जांच कर रहे हैं।

बर्मिंघम पुलिस विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि कई लोगों को गोली लगने की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के कई अफसर मौके पर हैं। पोस्ट में कहा गया कि इस घटना में कई लोग हताहत हो सकते हैं। गोलीबारी शहर के फाइव पॉइंट्स साउथ इलाके में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोलीबारी की इस घटना में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बर्मिंघम पुलिस और अग्निशमन दल फाइव पॉइंट्स साउथ इलाके में हुई गोलीबारी की घटना की जांच कर रहे हैं।

जैसे यह ऑटोमैटिक गन थी

शुरुआती रिपोर्ट् में यह सामने आया है कि क्लब के संरक्षक मैगनोलिया एवेन्यू पर हुक्का और सिगार लाउंज के बाहर लाइन में खड़े थे और इसी दौरान गोलीबारी की यह घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलियों की आवाज़ से तो ऐसा लग रहा था कि जैसे यह ऑटोमैटिक गन थी। जिसमें लगातार फायरिंग हो रही थी। अमेरिकी अधिकारियों का मानना ​​है कि कई शूटर थे जो एक के बाद एक लगातार गोलीबारी कर रहे थे। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

तीन ने मौके पर तोड़ा दम

गोलीबारी की इस घटना को कई हमलावरों ने अंजाम दिया है। जिस समय गोलीबारी की जा रही थी उस समय वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गोलीबारी की इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें से तीन ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं चौथे व्यक्ति को अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी की इस घटना में घायल दर्जनों लोगों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बारे में पुलिस का मानना है कि कई शूटरों ने या तो फुटपाथ पर या मैगनोलिया एवेन्यू की सड़क पर लोगों के एक समूह को निशाना बना कर गोलीबारी की। वहीं पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर पैदल थे या किसी कार में सवार होकर आए थे।

Tags:    

Similar News