Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में वेश्यावृति के धंधे में उतर रही नई उम्र की लड़कियां, 24 घंटे चल रहा जिस्मफिरोशी का काम

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए नई उम्र की लड़कियां सेक्स वर्कर बन रही हैं। बीते कुछ महीनों में सेक्स वर्करों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है।

Update: 2022-06-04 09:12 GMT

वेश्यावृति के धंधे में उतर रही नई उम्र की लड़कियां (फोटो-सोशल मीडिया)

Sri Lanka Crisis: अपने इतिहास के सबसे भीषण आर्थिक संकट (Sri Lanka Economic Crisis) के दौर से गुजर रहे श्रीलंका में स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। देश में लगभग तमाम जरूरी चीजों की घोर किल्लत है। अगर कुछ चीजें मिल भी रही हैं तो उसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि उसे खरीदना लोगों के बस के बाहर है।

आसमान छूती महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अपना सब कुछ बेचकर भी घर नहीं चला रहे लोगों के सामने हालात इतने मुश्किल हो चुके हैं कि अब उन्हें पेट भरने के लिए अपने जिस्म का सौदा तक करना पड़ रहा है।

नई उम्र की लड़कियां बन रही सेक्स वर्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदहाल श्रीलंका में अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए नई उम्र की लड़कियां सेक्स वर्कर बन रही हैं। बीते कुछ महीनों में सेक्स वर्करोंSri Lanka Sex Workers) की संख्या में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका में पहले सेक्स वर्क(Sex Work in Sri Lanka) का काम पेशेवर वेश्याएं करती थीं। मगर अब नई उम्र की लड़कियां इससे धंधे में उतर रही हैं। इनमें से अधिकांश अपनी खराब आर्थिक सेहत के कारण इस राह पर चलने के लिए मजबूर हुई हैं।

स्पा की आड़ में हो रही वेश्यावृति

श्रीलंका में पेट्रोल पंप पर तेल नहीं हैं, अस्पतालों में दवाईयां नहीं है, रसोई गैस के सिलेंडरों में गैस नहीं है और राशन के दुकानों पर राशन नहीं है, ऐसी वीभत्स स्थिति के बावजूद राजधानी कोलंबो का एक इलाका जो कि स्पा के लिए प्रसिद्ध है, इन दिनों गुलजार है। यहां आने वाला कोई भी शख्स नहीं कहेगा कि ये उसी देश का हिस्सा है, जहां लोग भूखे बिलबिला रहे हैं।

दरअसल चकाचौंध से भरपूर इस इलाके में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चलता है। इन जगहों पर बड़े पैमाने पर नई उम्र की लड़कियां वेश्यावृति के काम में शामिल हो रही हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका में वेश्यावृति कानूनी तौर पर प्रतिबंधित है। लेकिन फिर भी स्पा सेंटरों की आड़ में ये काम धड़ल्ले से हो रहा है।

हजारों की संख्या में लड़कियां कर रही यह काम

रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका में करीब 40 हजार लड़कियां वेश्यावृति का काम कर रही हैं। इनमें आधे से अधिक तो राजधानी कोलंबो में ही काम कर रहे हैं। राजधानी के पॉश इलाकों में ऐसे स्पॉ और मसाज सेंटरों की भरमार है, जहां जिस्मफिरोशी का काम 24 घंटे तक चालू रहता है।

ऐसे ही एक स्पा सेंटर में मैनेजर का काम करने वाले एक शख्स ने बताया कि आर्थिक बदहाली आने के बाद बड़ी संख्या में नई उम्र की लड़कियां यहां काम मांगने के लिए आ रही हैं। इनमें अधिकतर वो है जो पहले कहीं नौकरी किया करती थी, लेकिन नौकरी चले जाने के कारण आर्थिक मुश्किलों से घिरी हुई हैं।

स्पा के मैनेजर ने बताया कि इन स्पाओं के ग्राहक रसूखदार लोग हैं। इनमें पुलिस, सेना, डॉक्टर और वकील जैसे पेशेवर लोग शामिल हैं। यही कारण है कि अवैध होने के बावजूद इन स्पा सेंटरों और मसाज सेंटरों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।


Tags:    

Similar News