वो 9 बला की खुबसूरत रानियां जिन्हें सत्ता से इश्क था, रिश्तों का बेदर्दी से बहाया खून

दुनिया के कई देशों को उनके राजवंश ने महिला शासक दिए हैं। या ये कहा जाए, कि कईयों ने ज़बरन सत्ता हथिया ली। हम आपको उन महिला शासक के बारे में बता रहे हैं। जो खूबसूरत थीं, शातिर थीं और राजनीति के हर एक खेल की माहिर खिलाड़ी भी थीं।

Update: 2019-05-09 17:04 GMT

मुंबई : दुनिया के कई देशों को उनके राजवंश ने महिला शासक दिए हैं। या ये कहा जाए, कि कईयों ने ज़बरन सत्ता हथिया ली। हम आपको उन महिला शासक के बारे में बता रहे हैं। जो खूबसूरत थीं, शातिर थीं और राजनीति के हर एक खेल की माहिर खिलाड़ी भी थीं।

1 तुर्की के ओटोमन साम्राज्य के बारे में आपने सुना होगा। उस दौर में इसकी सीमायें दुनिया के काफी बड़े भूभाग पर फैली थीं। इस राज्य पर पहले तुरहान की सास कोसेम और उसके बाद उसने शासन किया।

रेहा चक्रवर्ती ने लगाई इंटरनेट पर आग, शर्त लगा लो 6वीं तस्वीर करा देगी ‘पाप’

2 कोसेम सुल्तान 17वीं शताब्दी की सबसे ताकतवर महिला थी। कहा जाता है, कि ग्रीक से खरीद तुर्की की राजधानी इस्तांबुल आई कोसेम, ऑटोमन सुल्तान अहमद प्रथम को इतनी पसंद आई, कि उन्होंने दासी को अपनी पत्नी बना लिया। अहमद प्रथम की मौत के बाद कोसेम ने साजिश रच उसके मंदबुद्धि भाई को राजा बना दिया, और सत्ता अपने हाथ में ले ली। कोसेम की हत्या उसकी बहु तुरहान ने ही करवाई थी।

3 कोसेम के बेटे सुल्तान इब्राहिम की बेगम-ए-खास तुरहान ने अपने बेटे महमूद चतुर्थ को दिखावे के लिए तो राजा बना दिया। लेकिन सत्ता उसके हाथ में ही रही। महमूद चतुर्थ ने 1648 से लेकर 1687 के बीच शासन किया। 1651 से 1656 के में तुरहान ही परदे के पीछे से राजकाज देखती। तुरहान ने अपनी सास कोसेम को इस लिए मरवा दिया। क्योंकि वो महमूद को मारकर अपने दूसरे पोते को सुल्तान बनाना चाहती थी।

तापसी पन्नू-नाना की फिल्म ‘तड़का’ के निर्माता, सह निर्माता की गिरफ्तारी पर रोक

4 प्राचीन मिस्र पर शासन करने वाली आर्सिनोए द्वितीय एक ग्रीक राजकुमारी थी। उसके पहले पति का नाम था किंग लिसीमेकस। जिसका शासन थ्रास, एशिया माइनर और मेसिडोनिया तक था। कहा जाता है, कि उसने अपने पति की हत्या करवा। अपने ही भाई टॉलेमी द्वितीय फिलाडेल्फस से शादी रचाई और मिस्र की रानी बनी। उस समय मिस्र में भाई बहन की शादी प्रचलित थी।

5 चीन के टैंग राजवंश की रानी वेई किंग झांगजोंग की दूसरी पत्नी थी। 710 ईस्वी में राजा झांगजोंग की जहर से मृत्यु हो गई, और शासन आ गया वेई के पास। कहा जाता है वेई ने सत्ता के लिए अपने पति को खाने में ज़हर दे दिया था। लेकिन उसे सत्ता का सुख नहीं मिला। झांगजोंग के भतीजे ली लोंगजी ने वेई की हत्या करवा सत्ता हासिल कर ली।

6 ईसा पूर्व 1560 से 1530 में तेतीशेरी और फराओ शेनाख्तेरने की बेटी एहोतेप प्रथम मिस्र की रानी बनी, एहोतेप ने फराओ सेक्वेनेनरे टाओ से शादी की! टाओ और एहोतेप सगे भाई-बहन थे।

यो राखी सो बवाली! पाकिस्तान के झंडे के साथ दिया पोज, मची भसड

7 1620 में मुगलिया सल्तनत जहांगीर के पास थी, और उसकी बेगम-ए-खास थी नूरजहां। लेकिन नूरजहां का जलवा ये था, कि सभी अहम निर्णय वही करती थी। इतना ही नहीं शाही फरमान और शाही मुहर भी नूरजहां के पास ही रहती थी।

8 सोरघाघतानी का काल 13वीं सदी माना जाता है। ये चंगेज खां के छोटे बेटे तोलुई की पहली बेगम थी। तोलुई की मौत के बाद सोरघाघतानी राजगद्दी पर काबिज हुई। सोरघाघतानी का गुप्तचर तंत्र इतना मजबूत था, की उसे हर बड़ी-छोटी बात पता होती थी। इस लिए सभी उससे डरते थे। सिर्फ इतना ही नहीं वो विद्रोह करने वाले को दर्दनाक मौत देती, इसीलिए कोई सिर नहीं उठाता था।

9 तोरेगेन राजा आगेदेई की सबसे प्यारी बेगम थी। आगेदेई चंगेज खान का तीसरा बेटा था। चंगेज की मौत के बाद आगेदेई को राजगद्दी दी गई। आगेदेई एक शराबी था, बाकी के भाई इस लिए शासक नहीं बन सके। क्योंकि उन्हें लेकर कोई एकमत नहीं था। शराबी आगेदेई के शासन काल में तोरेगेन ने ही राजकाज चलाया, आगेदेई की मौत के बाद तोरेगेन ने गद्दी हथिया ली और लम्बा शासन किया।

कृपया ध्यान दें! Kate Upton की तस्वीरें देखने से पहले फायर ब्रिगेड को कॉल करें

 

Tags:    

Similar News