Top 10 Armies: ये हैं दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाएं, पहले नंबर पर इस देश की खतरनाक सेना

World's Top 10 Armies:आइए बताते हैं, कि दुनियाभर में किस देश की सेना सबसे ज्यादा ताकतवर है। किस देश की सेना किस नंबर पर है। ये हैं दुनिया की टॉप 10 सेनाएं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-06-15 12:56 GMT

सेना (फोटो-सोशल मीडिया)

World's Top 10 Armies: देश के नागरिकों की सुरक्षा का जिम्मा उस देश की सेना पर होता है। जिसकी वजह से हर रात देश के नागरिक बिना किसी डर के चैन की नींद सोते हैं। किसी दुश्मन या बाहरी सेना के आक्रमण से निपटने के लिए बॉर्डर पर जवान तैनात रहते हैं। ऐसे में सेना को बढ़ती आधुनिकता के दौर में मजबूती प्रदान के लिए हर साल बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च पड़ता है। एक से बढ़कर एक अत्याधुनिक हथियारों और टेक्नोलॉजी में दुश्मन से आगे रहना पड़ता है। 

हर देश का ये कर्तव्य है कि अपनी सेना को अच्छी से अच्छी टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराना, अत्याधुनिक हथियारों से पूर्ति करना। जिससे देश की सेना किसी अन्य देश से मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहे। ऐसे में सबसे पहले भारतीय सेना की बात करें तो ये सेना विश्व की चौथी सबसे ताकतवर सेना है। अपनी सेना पर खर्च करने के लिए भारत हर साल बजट का एक मोटा हिस्सा खर्च करता है। 

आइए बताते हैं, कि दुनियाभर में किस देश की सेना सबसे ज्यादा ताकतवर है। किस देश की सेना किस नंबर पर है। ये हैं दुनिया की टॉप 10 सेनाएं।

1. द यूनाइटेड स्टेटस

The United States

दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति सेना ' द यूनाइटेड स्टेटस ' के पास है। इसकी शक्ति के बारे में अगर बात करें तो 2021 में यूनाइटेड स्टेटस के पास 104 मिलियन सैनिक थे। जबकि अमेरिकी सरकार ने 2019 में US$693 billion अपनी सेना पर खर्च किए थे। ऐसे में अभी तक यूएस की सेना टॉप 1 पर है।

2. रूस

Russia

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, रूस के पास 12,950 टैंक हैं। जोकि यूनाइटेड स्टेट्स के टैंको की संख्या का दोगुना है। साथ ही रूस में 900,000 एक्टिव मिलिट्री है और 4,100 से अधिक एयरक्राफ्ट हैं। जिसके चलते रूस दुनिया की दूसरी सबसे ताकरवर सेना है।

3. चीन

China

चीन की सेना विश्व की सबसे ताकतवर सेनाओं में से तीसरे नंबर पर आती है। सबसे अधिक सैनिक मैनपावर वाले देश चीन में कई खतरनाक टैंक और सबमरीन हैं।

4. भारत

India

भारत की सेना दुनिया में चौथे नंबर पर आती है। भारत में अनुमानित 1,444,000 सक्रिय सैन्यकर्मी हैं। सालों के बाद भी कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान लंबे समय से विवाद में घिरे हुए हैं। जिसके चलते बॉर्डर पर जवानों की तैनाती 24/7 रहती है। वहीं भारतीय सेना के पास सबसे अधिक टैंक (4,292) और सबसे अधिक लड़ाकू विमान (538) हैं।

5. जापान

Japan

जापान की सेना को देखे तो इस देश की सेना पांचवे नंबर पर आती है। लेकिन जापानी सेना सिर्फ आंतरिक सुरक्षा के लिए ही है। इस देश के पास चीन, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया में फाइटर हेलीकॉप्टरों का चौथा सबसे बड़ा बेड़ा है।

6. साउथ कोरिया

South Korea

साउथ कोरिया यानी उत्तर कोरिया की सेना छठे नंबर पर आती है। इसके पास बाहरी आक्रमणों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पनडुब्बियां, असॉल्ट हेलीकॉप्टर और एक्टिव सैन्यकर्मी हैं।

7. फ्रांस

France

फ्रांस की सेना सातंवे नंबर पर आती है। बता दें, फ्रांसीसी सेना उच्च प्रशिक्षित और प्रोफेशनली ट्रेंड आर्मी है। वहीं इस देश के पास 118,600 एक्टिव सैन्यकर्मी हैं।

8. इटली

Italy

आठवें नंबर पर इटली की सेना आती है। इस देश की सेना चार सेनाओं को मिलाकर बनी है। यानी थल सेना, वायु सेना, नौ सेना और काराबिनिएरी। 

9. द यूनाइटेड किंगडम

The United Kingdom

अब नौंवी सबसे ताकतवर सेना ब्रिटिश सेना है। जिसमें वर्तमान में 82,040 रेगुलर फुल टाइम कर्मी हैं। जिसमें 3,960 गोरखा, और 29,740 रिजर्व कर्मी भी हैं।

10. तुर्की

Turkey

सबसे आखिरी में यानी टॉप 10 सेना तुर्की की है। पूर्वी भूमध्य सागर में तुर्की की सेना सबसे महान सेनाओं में से एक हैं। पनडुब्बियों की संख्या तुर्की में अन्य देशों की अपेक्षा सबसे अधिक है।

Tags:    

Similar News