Russia-Ukraine War Update: क्रीमिया में रूस के नौसेना मुख्यालय पर यूक्रेन ने दागा मिसाइल, कई घायल और एक की मृत्यु की पुष्टि

Russia-Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन के बीच अहंकार और शक्ति प्रदर्शन की राह पर चल रहे अंतहीन युद्ध की परिणिति आखिर क्या होगी साथ ही इस युद्ध की समाप्ति आखिर किस तरह से अपना रूप लेगी कुछ भी कह पाना नामुमकिन है। रूस और यूक्रेन में पिछले साल फरवरी से युद्ध चल रहा है।

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2023-09-23 16:38 GMT

क्रीमिया में रूस के नौसेना मुख्यालय पर यूक्रेन ने दागा मिसाइल, कई घायल और एक की मृत्यु की पुष्टि: Photo- Social Media

Russia-Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन के बीच अहंकार और शक्ति प्रदर्शन की राह पर चल रहे अंतहीन युद्ध की परिणिति आखिर क्या होगी साथ ही इस युद्ध की समाप्ति आखिर किस तरह से अपना रूप लेगी कुछ भी कह पाना नामुमकिन है। रूस और यूक्रेन में पिछले साल फरवरी से युद्ध चल रहा है। इस यद्ध में अब तक 5 लाख से भी ज्यादा निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। जिसके बारे में हर किसी देश के पास अपने-अपने आंकड़े हैं। इस बारे में शक्तिशाली देश अमेरिका का अपनी रिपोर्ट्स के आधार पर मानना है कि इस युद्ध के दौरान रूस के 70 हजार सैनिक मारे गए हैं और 1 लाख से ज्यादा घायल हुए हैं।

वहीं करीब 3 लाख से ज्यादा यूक्रेन के सैनिक हताहत हुए हैं। अमेरिका द्वारा जारी इस रिपोर्ट के अनुसार इस युद्ध में यूक्रेन के करीब 1.20 लाख सैनिकों ने रूस की विशाल शक्ति का मुकाबला करते-करते अपने प्राण त्याग दिए हैं वहीं करीब 1.70 लाख के करीब सैनिक रूस के घातक हमलों से घायल हुए हैं। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक अभी यूक्रेन से रूसी नौसेना मुख्यालय पर मिसाइलों से हमला किया। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जानकारियों के बारे में....

रूसी नौसेना मुख्यालय पर मिसाइलों से हमले में एक की हुई मौत

19 महीने से चल रहा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने की बजाय धीरे आगे ही बढ़ता चला जा रहा है। एक दूसरे पर किए जा रहे अनवरत आघातों के चलते दोनों ही देशों के बीच शांति वार्ता कराने में अब शक्तिशाली देशों का भी हौसला डामाडोल होता नजर आ रहा है। अब यूक्रेन ने रूस पर एक और मिसाइल हमला कर उसे अक्रामक होने के लिए प्रेरित किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काला सागर स्थित रूस के नौसेना मुख्यालय पर यूक्रेन की ओर से मिसाइलों से हमला किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में एक रूसी सैनिक के जान गवाने की खबर है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये घटनाक्रम

काला सागर स्थित रूस के नौसेना मुख्यालय पर यूक्रेन की ओर से मिसाइलों के हमले का ये घाटनाक्रम का वीडियो जिनमें देखा जा सकता है कि हमले के बाद मुख्यालय से धुआं निकल रहा है, कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जम कर टीआरपी बटोर रहा है। पूरे वर्ल्ड में लोग इसे प्रमुखता के साथ शेयर भी कर रहें हैं।

रूस की समाचार एजेंसी TASS ने हमले में 6 लोगों के घायल होने की है पुष्टि

रूस के नौसेना मुख्यालय पर यूक्रेन की ओर से मिसाइलों के हमले की घटना पर रूस की समाचार एजेंसी TASS ने सफाई देते हुए बताया कि इस हमले में एक की मौत और रूसी सेना के 6 लोगों के घायल होने की जानकारी है। स्टॉर्म शैडो मिसाइल ने रूसी मुख्यालय को बनाया निशाना बनाया है।

सेवस्तोपोल में रूसी नौसेना के मुख्यालय को फ्रांस में बनी हुई स्टॉर्म शैडो मिसाइल ने निशाना बनाया है। रूसी मीडिया के मुताबिक, यूक्रेन की ओर से कई मिसाइलें दागी गई थीं, जिनमें से 10 को वायु रक्षा प्रणालियों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया था। बता दें कि सेवस्तोपोल क्रीमिया प्रायद्वीप का सबसे बड़ा शहर है, जिस पर वर्तमान में रूस ने घुस कर अपना कब्जा जमा रखा है।

कितनी शक्तिशाली होती है स्टॉर्म शैडो मिसाइल

स्टॉर्म शैडो मिसाइल की शक्ति क्षमता की बात की जाए तो सबसे खास बात है कि यह किसी भी तरह के मौसम में दिन और रात हमला करने में पूरी तरह से तैयार रहती है। फ्रांस की कंपनी ने इसे ऐसी मिसाइल के तौर पर तैयार किया था जो बिना किसी को भनक लिए चुपके से दुश्मन पर अपना घातक हमला करती है।

यह दुश्मनों को एयरबेस, राडार इंस्टालेशन और कम्युनिकेशन को बुरी तरह से नेस्तनाबूत करने में सक्षम होती है। इस घातक मिसाइल के आकार और वजन की अगर बात करें तो ये 5.10 मीटर लम्बी होती है साथ ही इस मिसाइल का वजन 1300 किलोग्राम होता है।

क्या कहते हैं स्थानीय गवर्नर मिखाइल रज्वोझायेव

रूस के नौसेना मुख्यालय पर यूक्रेन की ओर से मिसाइलों के हमले वाली घटना के बारे में रूस के स्थानीय गवर्नर ने सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम पर कहा कि, 'रूस के बेड़े मुख्यालय में आग बुझाने का काम जारी है। शुरुवाती दौर की प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, बेड़े मुख्यालय के आसपास के बुनियादी ढांचे को कोई फिलहाल कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है। हमले के समय जो लोग सड़क पर मौजूद थे, वे भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।' इसी के साथ मिखाइल रज्वोझायेव ने कहा कि दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है और घटनाक्रम वाले क्षेत्र की ओर जाने वाली कुछ सड़कों को कुछ समय के लिये सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News