Ukraine Russia war: भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर, रूस ने किया सीजफायर का ऐलान किया

Ukraine Russia war : यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने आज सीजफायर का ऐलान किया। मरियोपोल और वोलनोवाखा में होगा सीजफायर।

Written By :  Rakesh Mishra
Published By :  aman
Update: 2022-03-05 07:28 GMT

Ukraine Russia war Russia declares ceasefire from Mariupol and Volnovakha city

Ukraine Russia war : यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने आज सीजफायर का ऐलान किया। यूक्रेन के मरियोपोल और वोलनोवाखा में होगा सीजफायर।रूस यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार, लगातार 10 दिन युद्ध चलने के बाद रूस ने आज सीजफायर का ऐलान किया है। रूस ने यूक्रेन के दो बड़े शहरों मरियोपोल और वोलनोवाखा में सीजफायर का ऐलान किया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए रूस के मीडिया आउटलेट स्पुतनिक ने कहा है कि रूस ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए यूक्रेन में 06:00 GMT (ग्रीनविच मीन टाइम ज़ोन) से युद्धविराम की घोषणा की है। रूस ने सीजफायर की घोषणा दो शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा (Mariupol and Volnovakha) से नागरिकों के बाहर निकलने के लिए मानवीय गलियारे खोलने की बात कही

बता दें की इन दोनों शहरों में बड़ी मात्रा में रूसी लोग रहते हैं। वहीं, इन दोनों शहरों में बहुत सारे भारतीय छात्र भी रहते हैं। यह सीजफायर जंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए किए गया है। यह सीजफायर भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से किया जाना तय हुआ।

इससे पहले लगातार 10 दिन तक यूक्रेन पर रूस का हमला जारी रहा। भारतीय समय के अनुसार आज सुबह रूसी रॉकेट यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गए थे। आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते में रूस ने यूक्रेन पर 500 से ज्यादा मिसाइल दागे हैं। रूस ने यूक्रेन में राष्ट्रपति भवन के पास रॉकेट अटैक किया है। जिसे सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन पर हमले की खबरों के बीच यह पता नहीं चल सका था की यूक्रेन के राष्ट्रपति वहां थे या नहीं। हालांकि बाद में वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर बताया की वो सुरक्षित हैं। इस बीच, यूक्रेन ने यह दावा किया है कि वह अपनी हवाई युद्ध शक्ति में सुप्रीमेसी बरकरार रखता है, क्योंकि रूस हवाई वर्चस्व स्थापित करने में अब तक असमर्थ रहा है।

Tags:    

Similar News