संयुक्त राष्ट्र ने सूडान से अपने 100 कर्मियों को हटाया

सूडान में सैन्य कार्रवाई में 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की घटना के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र वहां से अपने कुछ कर्मियों को हटा रहा है।;

Update:2019-06-06 08:39 IST

संयुक्त राष्ट्र: सूडान में सैन्य कार्रवाई में 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की घटना के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र वहां से अपने कुछ कर्मियों को हटा रहा है।

ये भी देंखे:WC 2019, BAN vs NZ : न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया

संयुक्त राष्ट्र की प्रवक्ता इरा कानेको ने बुधवार को बताया कि संगठन ने कुछ कर्मियों को हटाने का फैसला किया है लेकिन सूडान में संयुक्त राष्ट्र का कामकाज जारी रहेगा।

ये भी देंखे:US: राष्ट्रपति ट्रंप बोले-सैन्य कार्रवाई नहीं चाहता, लेकिन ईरान पर ऐसी संभावना बनी हुई है

इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि कितने कर्मियों को हटाया जा रहा है।

(भाषा)

Tags:    

Similar News