आधी उम्र के बच्चे से महिला ने कई दिनों तक बनाया अवैध संबंध, शिशु को दिया जन्म

कोर्ट में पीड़ित के वकील ने बताया कि यौन शोषण के बाद डेनिल हुक ने नाबालिग के बच्चे को जन्म दिया। इसकी पुष्टि डीएनए जांच में हुई है। जांच में नाबालिग और नवजात बच्चे का डीएनए आपस में मेल खाता पाया गया।

Update: 2021-02-21 12:15 GMT
महिला ने नाबालिग के साथ अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाए। जिसके चलते वह बाद में गर्भवती हो गई। उसने नाबालिग के बच्चे को जन्म दिया।

आयोवा: अमेरिका में यौन शोषण का एक ऐसा वाकया सामने आया है। जिसने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। यहां एक महिला काउंसलर ने अपनी आधी उम्र से भी छोटे बच्चे का एक साल से ज्यादा वक्त तक यौन शोषण किया।

जिसके बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई। जो कोई भी इस प्रकरण के बारें में सुन रहा है वो बस हैरान रह जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर तमाम तरह की बातें कह रहे हैं।

कुछ लोग उस महिला को जमकर बुरा भला भी कह रहे हैं। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। कोर्ट ने इस मामले में क्या कुछ कहा है। आइये जानते हैं इस बारें में:-

अजब-गजब शादी: समुद्र के अंदर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, फिर ऐसे लिए फेरे

आधी उम्र के बच्चे से महिला ने कई दिनों तक बनाया अवैध संबंध, शिशु को दिया जन्म(फोटो:सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

ये पूरा वाकया अमेरिका के आयोवा प्रांत के सीडर रैपिड्स इलाके का है। यहां 1 जुलाई, 2017 से 30 नवंबर, 2018 के बीच 30 साल की एक महिला काउंसलर ने 14 साल के नाबालिग बच्चे का यौन शोषण किया।

नाबालिग के साथ अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाए। जिसके चलते वह बाद में गर्भवती हो गई। उसने नाबालिग के बच्चे को जन्म दिया। महिला की पहचान डेनिल हुक के तौर पर हुई है। लोगों को इस घटना के बारें में उस वक्त जानकारी हुई जब महिला ने नाबालिग के बच्चे को जन्म दिया।

अजब गजब: क्या है सड़कों पर बनी सफेद-पीली लाइने, जाने इसका मतलब

आधी उम्र के बच्चे से महिला ने कई दिनों तक बनाया अवैध संबंध, शिशु को दिया जन्म(फोटो:सोशल मीडिया)

कोर्ट में पीड़ित के वकील ने बताया कि यौन शोषण के बाद डेनिल हुक ने नाबालिग के बच्चे को जन्म दिया। इसकी पुष्टि डीएनए जांच में हुई है। जांच में नाबालिग और नवजात बच्चे का डीएनए आपस में मेल खाता पाया गया।

यहां पर ये भी बता दें कि मार्च, 2020 में पुलिस ने महिला को नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप में अरेस्ट किया था। जिसके बाद महिला को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था।

बीते दिनों महिला को कोर्ट ने जांच में दोषी करार दिया गया था। वहीं आरोपी महिला ने कोर्ट के समक्ष नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के लिए लिखित रूप से माफी भी मांगी थी।

क्या आप जानते हैं: अजब देश की गजब बातें, कभी सुनी है ऐसी प्रथाओं के बारे में

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News