×

मैथमेटिक्स गुरु का मंत्र: न डरें गणित से, ऐसे बनाये इसे अपना पसंदीदा विषय

आज कल के बच्चों हो चाहे युवा वर्ग गणित से इतना डरते हैं माने कोई भूत देख लिया हो। ऐसे में मैथमेटिक्स गुरु आर के श्रीवास्तव ने बताया ,गणित से डरे नहीं, गणित बन सकता है आपका सबसे पसंदीदा विषय।

Newstrack
Published on: 2 Aug 2020 8:15 AM GMT
मैथमेटिक्स गुरु का मंत्र: न डरें गणित से, ऐसे बनाये इसे अपना पसंदीदा विषय
X
Mathematics Guru RK Srivastava

बिहार। आज कल के बच्चों हो चाहे युवा वर्ग गणित से इतना डरते हैं माने कोई भूत देख लिया हो। ऐसे में मैथमेटिक्स गुरु आर के श्रीवास्तव ने बताया ,गणित से डरे नहीं, गणित बन सकता है आपका सबसे पसंदीदा विषय। बिहार के रहने वाले आर के श्रीवास्तव ने सिर्फ1 रुपया गुरु दक्षिणा में पढ़ाकर सैकड़ों आर्थिक रूप से गरीब स्टूडेंट्स को इंजीनियर बना उनके सपने को पंख लगा चुके है।

ये भी पढ़ें...हाथ की ये लकीर बताएगी आपके अफेयर लिस्ट, शादी के बाद के संबंधों की हकीकत

गणित को अपना पसंदीदा विषय बना सकते

मैथमेटिक्स गुरु फेम आरके श्रीवास्तव ने एक सेमिनार में ” मैथ को कैसे बनाये अपना पसंदीदा विषय ” पर अपना वक्तव्य रखा। आरके श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि स्टूडेंट्स गणित से बिल्कुल न डरे। आप सभी कड़ी मेहनत, उच्ची सोच , पक्का इरादा के बल पर गणित को अपना पसंदीदा विषय बना सकते है।

अधिकांश स्टूडेंट्स के लिए गणित या मैथ्स एक तरह से हौव्वे जैसा है। मजाक में कहा भी जाता है कि MATHS का मतलब – ‘मेरी आत्मा तुझे हमेशा सताएगी’। लेकिन इसके विपरीत कई स्टूडेंट्स के लिए यह बहुत ही पसंदीदा सब्जेक्ट होता है।

वे अधिकांश समय गणित को देते हैं। इसकी एक वजह टीचर भी है। अगर टीचर ने गणित के बेसिक कॉन्सेप्ट्स क्लियर कर दिएं तो गणित आसान हो जाता है। अगर टीचर खुद कंफ्यूज रहता है तो गणित हौव्वा बन जाता है।

ये भी पढ़ें...शुभ अशुभ संकेत: जानें इन 8 बातों से कब होगा अच्छा और कब बुरा…

मैथमेटिक्स गुरु आर के श्रीवास्तव मैथमेटिक्स गुरु आर के श्रीवास्तव

श्रीवास्तव ने गणित को आसान बनाने के लिए 5 टिप्स दिए, जिन्हें फॉलो करने से गणित का भय खत्म हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए यह बहुत ही आसान बन जाएगा, बल्कि वे इसमें एक्सपर्ट भी बन जाएंगे :—-

1. बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर ध्यान दें : —-

मैथ्स के लिए यह पहली अनिवार्य शर्त है- टीचर्स के लिए भी और स्टूडेंट्स के लिए भी। टीचर्स को चाहिए कि वे शुरू से ही अपने स्टूडेंट्स को बेसिक कॉन्सेप्ट्स क्लियर करवा दें। स्टूडे्ंटस को भी गणित की बुनियादी बातों को समझने में ज्यादा ध्यान और समय देना चाहिए। एक बार ये बेसिक कॉन्सेप्ट समझ लिए तो फिर गणित बहुत आसान हो जाएगा।

2. रटें नहीं, बल्कि प्रैक्टिस करें : —-

मैथ्स ऐसा सब्जेक्ट्स है जिसमें रटने से काम नहीं बनने वाला। यहां करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान वाली बात लागू होती है। यानी गणित को साधना है तो खूब प्रैक्टिस करनी होगी। पेन और पेपर लेकर खूब सवाल हल करने होंगे। इससे गणित को समझने में मदद मिलने के साथ-साथ सवाल हल करने की स्पीड भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें...लालू परिवार पर खतरा: घर पर 13 लोग कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

3.चैप्टर को बीच में छोड़ें नहीं : —-

अगर कोई चैप्टर समझ में नहीं आ रहा है तो उसे छोड़कर आगे बढ़ने के बजाय उसी पर फोकस करें। मान लीजिए आप ट्रिग्नोमेट्री पढ़ रहे हैं। लेकिन उसके सवाल हल करने में दिक्कत आ रही है तो उसे बीच रास्ते में छोड़े नहीं।

अपने पैरेंट्स, टीचर या उस किसी से भी मदद लीजिए जिसका मैथ्स अच्छा है। यह नहीं सोचें कि इसे छोड़कर दूसरे चैप्टर को पढ़ना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे तो गणित का हौव्वा ही बढ़ेगा।

4. पहाड़े और फॉर्मूले जरूर याद करें : —-

गणित रटने वाला सब्जेक्ट नहीं है, लेकिन यह बात पहाडों पर लागू नहीं होती। पहाड़े तो आपको अच्छे से रटे होने चाहिए। कम से कम 30 तक के पहाड़े आपकी उंगलियों पर होने चाहिए। इससे आपको गणित के सवालों को तेजी से स्वॉल्व करने में मदद मिलेगी। इसी तरह फॉर्मूले भी याद होने चाहिए। हालांकि फॉर्मूलों के साथ प्रैक्टिस भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें...मौसम से मचा हाहाकार: पलायनको मजबूर प्रवासीय मजदूर, नहीं बचा कोई रास्ता

5. डेली रुटीन में गणित को करें शामिल : —-

डेली रुटीन में गणित को शामिल कर लीजिए। फिर देखिए गणित का डर कैसे गायब हो जाता है। उदाहरण के लिए अगर आपका पसंदीदा खेल क्रिकेट हो तो आप क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी का एवरेज रन रेट निकाल सकते हैl इससे गणित की प्रैक्टिस होगी और इसका डर भी दूर होगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story