×

भगौड़े माल्या की लव स्टोरी: की हैं तीन शादियां, जानें इनके बारे में सब कुछ

विजय माल्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अब तक तीन शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी एअर इंडिया की पूर्व एयर होस्टेस समीरा तैयबजी से की थी।

Shreya
Published on: 4 Jun 2020 6:49 AM GMT
भगौड़े माल्या की लव स्टोरी: की हैं तीन शादियां, जानें इनके बारे में सब कुछ
X

लखनऊ: कभी भारत के सक्सेसफुल बिजनेसमैन रह चुके विजय विट्टल माल्या आज बहुत ही मुश्किल दौर का सामना कर रहे हैं। 17 भारतीय बैंकों से 9 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के डिफाल्टर विजय माल्या को कभी भी भारत लाया जा सकता है। जहां मुंबई में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।

अगर उन्हें मुंबई लाया गया तो आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। बता दें कि विजय माल्या ने बहुत ही कम उम्र में अपने पिता का कारोबार संभाल कर उसे एक नई ऊचाईयों पर पहुंचा दिया। उन्होंने कारोबार को इतनी ऊचाईयों पर पहुंचा दिया को वो भारतीय उद्योग जगत के लिए एक मिसाल बन गए। लेकिन आज वो एक भगौड़े के तौर पर जाने जाते हैं।

यह भी पढे़ं: 22 लाख की लूट का खुलासाः ऐसे अंजाम दिया था वारदात को, पांच गिरफ्तार

किंगफिशर एयरलाइंस को नई जिंदगी देने के लिए लिया मोटा लोन

विजय माल्या की मुश्किलें किंगफिशर एयरलाइंस के नाकाम होने के साथ ही शुरू हो गई थी। एयलाइंस घाटे में डूबती नजर आ रही थी और माल्या ने भी इसे बंद करने की सोच ली थी। लेकिन साल 2010 में उन्होंने अपनी इस एयरलाइंस को एक नई जिंदगी देने के बारे में सोचा। लेकिन ये काम इतना आसान नहीं था, उन्होंने इसके लिए बैंकों से मोटा लोन लिया, जिसके बाद से विजय माल्या की मुश्किलें आज तक कम नहीं हुई।

यह भी पढे़ं: बड़ी कामयाबी: कोरोना से जंग में यूं मिल रही जीत, 90 फीसदी मरीजों में हल्के लक्षण

2012 में बंद हो गई किंगफिशर एयरलाइंस

किंगफिशर आखिरकार 2012 में बंद हो गई, लेकिन इस एयरलाइंस से माल्या को कभी फायदा नहीं हुआ। जो एक दौर पर कभी भारत की दूसरी बड़ी एयरलाइन हुआ करती थी, और जिसके उडानें विदेशों तक हुआ करती थी वो अचानक ठप पड़ गई। मार्च 2013 तक इसका कुल घाटा 16,023 करोड़ तक पहुंच गया। वैसे तो किंगफिशर और माल्या को बैंकों से दिए लोन पर सवाल 2011 से ही खड़े किए जाते रहे हैं। इस बीच एक दिन खबर आई कि माल्या अपने परिवार के साथ लंदन चले गए हैं, जिसके बाद अदालत ने विजय माल्या को भगौड़ा घोषित कर दिया।

यह भी पढे़ं: राहुल गांधी से बोले राजीव बजाज- सरकार मजदूरों को 6 महीने तक दें पैसा

विजय माल्या ने अब तक रचाईं तीन शादियां

अगल विजय माल्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अब तक तीन शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी एअर इंडिया की पूर्व एयर होस्टेस समीरा तैयबजी से की थी। हुआ यूं था कि साल 1986 में वो एअर इंडिया की फ्लाइट से ही अमेरिका जा रहे थे। उस फ्लाइट में समीरा तैयबजी एयर होस्टेस थीं। दोनों की ये मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई और दोनों ने कम उम्र में ही शादी रचा ली। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों ने एक साल बाद ही अपने रास्ते अलग कर लिया। इस शादी से दोनों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम सिद्धार्थ है।

दूसरी शादी की अपने बचपन के प्यार से

उसके बाद साल 1993 में उन्हें जब मालूम हुआ कि उनके बचपन का प्यार रेखा का उनके पति से तलाक हो गया है तो उन्होंने देर ना करते हुए रेखा से अपने प्यार का इजहार कर दिया और शादी का प्रपोजल रखा। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि इन दोनों की शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली।

यह भी पढे़ं: मंत्रालय में मचा हड़कंप: सचिव के संक्रमित होने के बाद रक्षा मंत्रालय में अफरातफरी

दो शादियों से रेखा के पहले से दो बच्चे कबीर और लैला हैं। रेखा से शादी के बाद माल्या ने लैला को अपनी बेटी के तौर पर अडॉप्ट कर लिया था। लैला का अब यूरोप में ठीकठाक बिजनेस है। माल्या और रेखा की भी दो बेटियां हुईं, जिनका नाम लिएना और तान्या है।

तीसरी शादी की पिंकी लालवानी से

वहीं ऐसा कहा जाता है कि विजय माल्या ने 63 साल की उम्र में पिछले साल ही लंदन में तीसरी शादी कर ली। तीसरी शादी उन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस में एयर होस्टेस रहीं पिंकी लालवानी से की है। पिछले दो सालों से ये सुर्खियां चली आ रही थीं कि दोनों लंदन में साथ रह रहे हैं।

यह भी पढे़ं: अभी-अभी शिक्षामित्रों से जुड़ी आई ये बड़ी खबर, सीएम योगी तक पहुंचा मामला

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story