×

दीपिका पर आरोप: एक्ट्रेस ने खोली पोल, बोली- मेरे साथ करती थी ऐसा काम

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने इस केस पर अपनी बात रखते हुए दीपिका पर निशाना साधा है। एक्ट्रेस अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए दीपिका को खूब खरी-खोटी सुनाई है। 

Shreya
Published on: 24 Sep 2020 1:55 PM GMT
दीपिका पर आरोप: एक्ट्रेस ने खोली पोल, बोली- मेरे साथ करती थी ऐसा काम
X
दीपिका पर आरोप: एक्ट्रेस ने खोली पोल, बोली- मेरे साथ करती थी ऐसा काम

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद इस केस में कई बड़े बॉलीवुड एक्टर्स और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं ड्रग केस में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम सामने आने के बाद बॉलीवुड में तो मानो जैसे हड़कंप सा मच गया है। दीपिका और उनकी मैनेजर की चैट्स लीक होने के बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

NCB दीपिका से करेगी पूछताछ

वहीं ड्रग एंगल में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने समन भी जारी किया है। दीपिका गुरुवार रात को गोवा से मुंबई के लिए रवाना होंगी। उनसे 25 सितंबर को एनसीबी पूछताछ करेगी। इसी लिए वो मुंबई आ रही हैं। इस बीच अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने इस केस पर अपनी बात रखते हुए दीपिका पर निशाना साधा है। एक्ट्रेस अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए दीपिका को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

यह भी पढ़ें: ड्रग केस पर बड़ी खबर: मुंबई के लिए रवाना हुईं सारा, इस दिन NCB से होगा सामना

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दीपिका पर साधा निशाना

शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण के स्लोगन को अपडेट करने का वक्त आ गया है। मेरे बाद कहिए- नशीले पदार्थों का सेवन एक संगीन अपराध है। मेरे बाद कहिए- माल (ड्रग्स) की लंबे वक्त तक अनुपलब्धता के चलते मूड स्विंग्स होते हैं, जिससे डिप्रेशन होता है।

यह भी पढ़ें: खत्म लूटेरों का खेल: ATM बदलकर हड़पते थे पैसा, अब सभी गिरफ्तार

दीपिका ने दिए थे मुझे डर्टी लुक्स

शर्लिन ने वीडियो में उस घटना का जिक्र भी किया है जब दीपिका ने उन्हें छोटे नजर से देखा था। एक्ट्रेस ने बताया कि एक स्टेज शो के दौरान उन्होंने नोटिस किया कि दीपिका उन्हें डर्टी लुक्स दे रही हैं। वो इस कदर था कि मैं शर्मिंदा महसूस करने लगी थी। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि REPEAT AFTER ME: DRUG ABUSE LEADS TO DEPRESSION.

यह भी पढ़ें: बिग बी का खास कंप्यूटर स्क्रीन: ब्लैक जोन से ऐसे करते हैं ऑपरेट, ऐसे आते हैं सवाल

बता दें कि शर्लिन इससे पहले भी कई बार बॉलीवुड के बारे में कई खुलासे कर चुकी हैं। इससे पहले भी वो कई बार बॉलीवुड के अंधेरे के बारे में बता चुकी हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने पहले भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी हिंदी सिनेमा की जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी।

यह भी पढ़ें: रिया-शोविक पर बड़ी खबर: जमानत पर 29 सितंबर को होगा फैसला, रहना होगा जेल में

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story