×

अभिषेक-ऐश्वर्या की प्रेम कहानी: ऐसे हुआ दोनों का मिलन और फिर हुई शादी

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन एक ऐसे सितारें है, जिनको फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए काफी मेहनत लगी। पिता अमिताभ बच्चन के स्टारडम का भी उनके करियर पर कुछ खास असर न पड़ा।

Shreya
Published on: 5 Feb 2020 7:36 AM GMT
अभिषेक-ऐश्वर्या की प्रेम कहानी: ऐसे हुआ दोनों का मिलन और फिर हुई शादी
X
अभिषेक-ऐश्वर्या की प्रेम कहानी: ऐसे हुआ दोनों का मिलन और फिर हुई शादी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन एक ऐसे सितारें है, जिनको फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए काफी मेहनत लगी। पिता अमिताभ बच्चन के स्टारडम का भी उनके करियर पर कुछ खास असर न पड़ा। हालांकि बीच-बीच में अभिषेक बच्चन कुछ ऐसी मूवी लाते रहते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार परफॉर्म करती है। अभिषेक बच्चन के फिल्मी करियर में गुरू, युवा, बंटी और बबली, धूम कुछ ऐसी फिल्में हैं, जो आज भी लोगों को खूब पसंद आती है। आज अभिषेक बच्चन अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

जानें कैसे शुरु हुई अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी

आज हम आपको एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे है। जैसा कि आप सब जानते हैं अभिषेक की लेडी लव ऐश्वर्या राय हैं। दोनों की जोड़ी उनके फैन्स को काफी पसंद हैं और दोनों समय-समय पर कपल गोल्स भी देते हुए नजर आते हैं। दोनों की लव स्टोरी से बहुत कम लोग वाकिफ हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अभिषेक ऐश्वर्या के प्यार में पड़ें और कैसे उन्होंने अपनी लेडी लव को शादी के लिए प्रपोज किया।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी दूतावास परिसर हुआ दागदार, 5 साल की मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार

साल 2002 में हुई पहली मुलाकात

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात साल 2002 में हुई थी। इससे पहले भी दोनों साल 1997 में मिले थे। जब ऐश्वर्या अभिषेक के करीबी दोस्त बॉबी देओल के साथ फिल्म फिल्म 'और प्यार हो गया' की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि उस दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर की खूब चर्चाए थीं।

फिल्म के शूटिंग के दौरान हुई दोस्ती

साल 2002 में उनकी मुलाकात तब हुई जब वह फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने इसी साल 2002 में एक और फिल्म 'कुछ न कहो' में भी एक साथ काम किया। इस दौरान दोनों एक्टर्स के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी।

यह भी पढ़ें: मस्जिद पर मोदी का बड़ा एलान! राम मंदिर ट्रस्ट का भी बताया नाम

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई

साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर सगाई कर चुके थे। दोनों की शादी भी जल्द ही होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश अभिषेक और करिश्मा कपूर की मम्मियों के बीच कुछ अनबन हो गई, जिस वजह से साल 2003 में दोनों की सगाई टूट गई।

ऐश्वर्या का सलमान के साथ ब्रेकअप

दूसरी ओर ऐश्वर्या राय ने भी सलमान से ब्रेकअप कर लिया था। उसके बाद ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबरॉय से जोड़ा जाने लगा था। कुछ दिनों बाद ही ऐश्वर्या ने विवेक से दूरी बना ली। वहीं अभिषेक का नाम करिश्मा के बाद रानी मुखर्जी के साथ जोड़ा गया।

अभिषेक और रानी मुखर्जी का अफेयर

अभिषेक और रानी मुखर्जी ने फिल्म 'युवा', 'बंटी और बबली' और 'कभी अलविदा न कहना' में साथ काम किया। इन फिल्मों के बाद लोगों के बीच इनकी जोड़ी काफी हिट हो गई। फैन्स इनकी जोड़ी को खूब पंसद करने लगे। लेकिन अभिषेक और रानी मुखर्जी का भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

यह भी पढ़ें: देशद्रोह के केस में फंसी उर्वशी, किया था-‘ शरजील के सपने को मंजिल देने की बात’,

अभिषेक की जिंदगी में हुई लेडी लव की एंट्री

इसके बाद अभिषेक बच्चन की लाइफ में एंट्री हुई हीरोइन दिपानिता शर्मा की। दोनों ने एक दूसरे को करीब 10 महीनों तक डेट किया। लेकिन ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस दिपानिता शर्मा इस रिलेशन के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन अभिषेक ने उन्हें राजी करवा लिया। हालांकि बाद में दिपानिता का स्टेटमेंट सामने आया था कि ऐसा इसलिए क्योंकि अभिषेक की लाइफ में ऐश्वर्या की एंट्री हो चुकी थी।

उमराव जान की शूटिंग के दौरान बढ़ीं नजदिकियां

बाद में अभिषेक ने भी दिपानिता के सामने ये कबूला भी था कि वह ऐश्वर्या को पसंद करने लगे हैं। दोनों की नजदिकियां बढ़ने लगी थीं। फिर साल 2006 में दोनों की फिल्म 'उमराव जान' रिलीज हुई। इस फिल्म के शूटिंग के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा। साल 2006 में ऐश्वर्या और अभिषेक एक-दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारने लगे।

यह भी पढ़ें: भारतीय दुल्हनिया का फ्रांसीसी दूल्हा, गजब की है ये लवस्टोरी

अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया प्रपोज

साल 2006 में दोनों 'उमराव जान' के साथ-साथ 'गुरु' और 'धूम 2' के लिए भी शूटिंग कर रहे थे। काफी वक्त गुजारने के बाद और अपने प्यार का एहसास होने के बाद साल 2007 में फाइनली अभिषेक ने फिल्म 'गुरु' के सेट पर ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। अभिषेक ने टोरांटो में फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर शो के दौरान ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था।

20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे

शो के बीच ही अभिषेक ने ऐश्वर्या को बालकनी में ले जाकर उन्हें प्रपोज किया। ऐश्वर्या भी अभिषेक के प्यार को ठुकरा नहीं सकी और उन्होंने भी हां कह दिया। फिर न्यूयॉर्क से मुंबई वापस लौटने के बाद दोनों की 14 जनवरी 2007 को सगाई करा दी गई। इसके बाद दोनों खुलकर साथ सबसे सामने आने लगे। उसके बाद इसी साल 20 अप्रैल 2007 को बच्चन परिवार के बंगले ‘प्रतीक्षा’ में दोनों की शादी हो गई। दोनों की शादी को करीब 13 साल हो गए हैं। दोनों की एक प्यारी सी बेटी अराध्या बच्चन भी है।

यह भी पढ़ें: सूरज का देश: कभी नहीं होता अंधेरा, यकीन नहीं हो तो देख लें यहां

Shreya

Shreya

Next Story