×

सूरज का देश: कभी नहीं होता अंधेरा, यकीन नहीं हो तो देख लें यहां

जहां रात है वहां दिन है और जहां दिन है वहां रात अवश्य है। यूं कह लें रात और दिन दोनों प्रकृति के नियम हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर कभी सूर्य अस्त ही नहीं होता यानि वहां पर कभी सूरज डूबता ही नहीं है।

Shreya
Published on: 5 Feb 2020 6:10 AM GMT
सूरज का देश: कभी नहीं होता अंधेरा, यकीन नहीं हो तो देख लें यहां
X
सूरज का देश: कभी नहीं होता अंधेरा, यकीन नहीं हो तो देख लें यहां

जहां रात है वहां दिन है और जहां दिन है वहां रात अवश्य है। यूं कह लें रात और दिन दोनों प्रकृति के नियम हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर कभी सूर्य अस्त ही नहीं होता यानि वहां पर कभी सूरज डूबता ही नहीं है। आप ये पढ़कर भले ही झूठ लग रहा हो, लेकिन ये सच है। इसके अलावा इन जगहों पर दिन इतने बड़े होते हैं कि लोगों का ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि वो कितने दिनों तक सोए हैं।

यह भी पढ़ें: शाहीन बाग फायरिंग खुलासा: पुलिस ने कपिल से जुड़े सबूत किया पब्लिक, जानिए क्या

आइसलैंड

आइसलैंड एक ऐसा देश है जो अपनी हंसी वादियों और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। इस देश में मई से जुलाई तक सूरज कभी नहीं डूबता है। इस दौरान यहां पर ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि कब दिन हो रहा है और कब रात। यहां पर आप रात को भी दिन की रोशनी का आनंद ले सकते हैं।

नॉर्वे

नॉर्व की खूबसूरती भी वर्ल्ड फेमस है। इस देश में मई से लेकर जुलाई तक लगभग 76 दिनों तक सूरज कभी नहीं ढलता है। इन 76 दिनों तक नॉर्वे के आसमान पर सूरज चमकता ही रहता है। इसी वजह से नॉर्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: यहां महिलाएं करती हैं पुरुषों पर अत्याचार, सच्चाई जान कांप जाएगी रूह

अलास्का

अलास्का में भी आइसलैंड और नॉर्वे की ही तरह मई से जुलाई महीने तक सूर्य अस्त नहीं होता है। इस देश में रात के करीब 12:30 बजे सूरज के डूबने का वक्त होता है और करीब 51 मिनट के बाद फिर से सूर्योदय हो जाता है।

स्वीडन

स्वीडन में 3 महीने से ज्यादा करीब 100 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता है। इस देश में मई से अगस्त तक सूरज आसमान में चमकता ही रहता है। आपको बता दें कि यहां आधी रात में सूर्य अस्त जरुर होता है, लेकिन सुबह 4:30 बजे फिर से आसमान में सूरज निकल आता है।

यह भी पढ़ें: 13 आतंकियों की मौत: सेना के जवानों ने बरसाई गोलियां, एक नेता भी मारा गया

फिनलैंड

फिनलैंड अपनी खूबसूरती के लिए दूनिया भर में मशहूर है। खूबसूरती के अलावा ये देश एक और खास वजह से मशहूर है। फिनलैंड के अधिकांश हिस्सों में गर्मी के दौरान लगभग दो महीने से ज्यादा यानि कि 73 दिनों तक सूर्यअस्त नहीं होता है।

कनाडा

कनाडा भी इन्हीं देशों की सूची में शामिल है। कनाडा में करीब 50 दिनों तक सूरज नहीं डूबता है। लेकिन ऐसा कनाडा के कुछ ही हिस्सों में होता है। यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान 50 दिनों तक सरज लगातार आसमान पर बना रहता है।

यह भी पढ़ें: अब ये लो प्लान: बहुत सस्ता है इंटरनेट और कालिंग, स्पीड है बहुत तेज़

Shreya

Shreya

Next Story