×

अभिनेत्रियों की सच्चाई: खूबसूरती के लिए इन एक्ट्रेसेस ने बदल दिया अपना चेहरा

एक्ट्रेसेस अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए मेकअप से लेकर ड्रेस तक पर विशेष ध्यान देती हैं, लेकिन कई ऐसी भी अदाकारा हैं, जिन्होंने अपने लुक्स में इम्प्रूवमेंट करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी तक का सहारा लिया है।

Shreya
Published on: 19 March 2020 12:03 PM GMT
अभिनेत्रियों की सच्चाई: खूबसूरती के लिए इन एक्ट्रेसेस ने बदल दिया अपना चेहरा
X
अभिनेत्रियों की सच्चाई: खूबसूरती के लिए इन एक्ट्रेसेस ने बदल दिया अपना चेहरा

लखनऊ: बॉलीवुड में ऐसी कईयों एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी खूबसरती की दीवानी पूरी दुनिया है। हालांकि एक्ट्रेसेस अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए मेकअप से लेकर ड्रेस तक पर विशेष ध्यान देती हैं, लेकिन कई ऐसी भी अदाकारा हैं, जिन्होंने अपने लुक्स में इम्प्रूवमेंट करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी तक का सहारा लिया है।

कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनकी खूबसूरती में प्लास्टिक सर्जरी करने के बाद चार चांद लग गए, लेकिन कुछ एक्टर्स का हाल काफी बुरा हो गया। मतलब उनका चेहरा बर्बाद हो गया। तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद खूबसूरत दिखने लगीं, और उनके बारे में भी जिनका खासा चेहरा हो गया बर्बाद हो गया।

यह भी पढ़ें: कोरोना से नहीं निपट पा रहा पाकिस्तान, अब वर्ल्ड बैंक से लगाई ये गुहार

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड में अगर खूबसूरत एक्ट्रेसेस की बात होती है तो उनमें शिल्पा शेट्टी का नाम जरूर होता है। शिल्पा शेट्टी ने खुद को इतना मेंटेन किया हुआ है कि उनकी त्वचा से कोई उनकी उम्र का पता लगा ही नहीं सकता। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने अपने लुक को निखारने के लिए अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी, जिससे उनका चेहरा पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गया।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इस देसी गर्ल, ने अपनी काबिलियत से विदेश तक में कामियाबी हासिल की है। प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में होते हैं। लेकिन उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। उन्होंने अपनी नाक और होंठ की सर्जरी कराई थी, जिसके बाद उनके लुक में काफी चेंजेस आए थे, अब वो पहले से कई ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में मिले कोरोना के दो और पाजिटिव मरीज, यूपी में संख्या पहुंची 19

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी खूबसूरती और सादगी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। अनुष्का ने भी फिल्म PK के दौरान अपने होठों की सर्जरी कराई थी, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि उसके बाद उन्होंने फिर से अपने होठों की सर्जरी कराई और इस बार हुई सर्जरी से उनके लुक में चार चांद लग गए।

जान्हवी कपूर

एक्ट्रेल जान्ह्वी कपूर ने श्री देवी और बोनी कपूर की बेटी से हटकर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज वो अपनी फिल्मों और कामों के चलते जानी जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कपूर खानदान की इस लाडली ने भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। जी हां, जान्ह्वी कपूरी अपनी नाक और ठुड्डी की सर्जरी करवाई चुकी हैं। सर्जरी के बाद उनके लुक में कई बदलाव आए हैं, जो कि उन पर सूट करते हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना से रुपया हुआ धड़ाम! पहुंच गया 75 के पार, निवेशकों में मची हलचल

सारा अली खान

फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली सारा अली खान के फैन लाखों हैं। नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद भी वो काफी सिंपल हैं, जिस वजह से उनके फैन उनके कायल हैं। फैन्स सारा की खूबसूरती के बारे में भी तारीफ करने से नहीं थकते। जब भी सारा अपनी कोई फोटो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर करती हैं तो उस पर उनकी तारीफों की लाइन लग जाती है। बता दें कि सारा अली खान ने भी सर्जरी करवाकर अपने लुक्स को काफी संवारा है।

कुछ एक्ट्रेसेस पर हुआ सर्जरी का उल्टा असर

अब हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर प्लास्टिक सर्जरी का उल्टा असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें: निर्भया केसः कोर्ट में अचानक मची हलचल, इस आरोपी की पत्नी हुई बेहोश

आयशा टाकिया

फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ से बॉलीवुड कदम रखने वाली एक्ट्रेस आयशा हमेशा से ही अपने क्यूट और सिंपल चेहरे को लेकर तारीफ पाती रही हैं। लेकिन जब उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई तो उनका ट्रांसफोर्मेशन काफी हैरान करने वाला था। उन्हें अपने इस लुक की वजह से ट्रोल भी होना पड़ा था। उन्होंने पहले स्ट इम्प्लांट, आइब्रो, जौ लाइन फिर लिप सर्जरी कराई। इन सर्जरी ने मानो उनके लुक को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया। उनके फैन्स भी उनका ये लुक देखा काफी मायूस हुए।

राखी सावंत

राखी सावंत किसी जमाने में हिट आइटम गर्ल हुआ करती थी। उनका करियर टॉप पर हुआ करता था। राखी अपनी अदाओं के चलते कोई भी मौका नहीं छोड़ती थीं, सुर्खियों में आने का। हालांकि राखी अब भी सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन किसी न किसी विवाद के चलते। क्या आपको पता है कि उन्होंने भी अपने लुक्स को बैटर बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था, लेकिन इस सर्जरी का उन पर उल्टा असर हो गया और उनके लुक्स काफी भद्दे हो गए थे।

ऐसी ही कुछ टीवी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने सर्जरी को अपना कर अपने लुक को बिगाड़ा है। जिनमें वाणी कपूर, श्री देवी, सोफिया हयात का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: 2.5 करोड़ नौकरियों पर खतरा: कोरोना वायरस से दुनिया भर में बढ़ सकती है बेरोजगारी

Shreya

Shreya

Next Story