×

सुशांत की बायोपिक: प्रोड्यूस करने जा रहा ये शख्स, इन पर पहले ही बन चुकी है फिल्म

कथित फिल्म क्रिटिक केआरके ने हाल में एलान किया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत पर बनने वाली बायोपिक फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया है।

Shreya
Published on: 19 Jun 2020 1:21 PM GMT
सुशांत की बायोपिक: प्रोड्यूस करने जा रहा ये शख्स, इन पर पहले ही बन चुकी है फिल्म
X

नई दिल्ली: बॉलीवुड के यंग और टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने की घटना ने केवल बॉलीवुड बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब इस बीच फिल्म मेकर विजय शेखर गुप्ता ने सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर एक फिल्म बनाने का अनाउंसमेंट किया है। यानी वो सुशांत की बायोपिक बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म का नाम भी तय कर लिया गया है, जिसका नाम होगा आत्महत्या या हत्या। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड को एक्सपोज करने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: चीन को चेतावनी: BJP विधायक ने दिया बयान, राहुल को बताया अज्ञानी

केआरके ने फिल्म प्रोड्यूस करने का किया एलान

इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं तेज हो गई है। वहीं इस बीच कथित फिल्म क्रिटिक केआरके ने हाल में एलान किया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत पर बनने वाली बायोपिक फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं सभी दोषियों को बेनकाब करने के लिए सुशांत सिंह की बायोपिक प्रोड्यूस करने का वादा करता हूं। मुझे बॉलीवुड के लोगों को नफरत करना पसंद है!



यह भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद: कर्ज में दबे इन देशों ने साधी चुप्पी, भारत के खिलाफ बना रहे ये प्लान

सुशांत सिंह की भी इन एक्टर्स में होगी गिनती

अगर सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्म बनती है यानी अगर सुशांत की बायोपिक बनती है तो सुशांत उन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हो जाएंगे। जिन पर बायोपिक फिल्में बनी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन एक्टर्स के बारे में जिनकी जिंदगी पर फिल्में बन चुकी हैं।

संजय दत्त

साल 2018 में बॉलीवुड एक्टर संयज दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म संजू रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए उनकी जिंदगी के उतार चढ़ाव को दुनिया के सामने रखा गया। इस फिल्म को फेमस मूवी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डायरेक्टर किया था। इस फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर ने लीड रोल प्ले किया था।

यह भी पढ़ें: उमड़ा जनसैलाब: रो पड़ी हर किसी की आँखें, ऐसे विदा हुए हमारे शहीद जवान

जे. जयललिता

वहीं एक सफल अभिनेत्री और दिग्गज राजनेता दिवंगत जे. जयललिता की जिंदगी पर भी वेब सीरीज से लेकर फिल्म तक बनी है। उनकी बायोपिक फिल्म जल्द ही रिलीज की जानी है। जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका प्ले कर रही हैं। अभी इस फिल्म पर काम चल रहा है। हालांकि इसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की बात कही जा रही है।

सावित्री

साउथ की लेडी सुपरस्टार सावित्री की जिंदगी पर भी बायोपिक फिल्म बन चुकी है। जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम महानति था। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश ने सावित्री का रोल प्ले किया था। वहीं मेल लीड रोल में दुलकर सलमान देखे गए थे।

यह भी पढ़ें: जंग की तैयारी! भारत और चीन में सीमा पर तनाव, जानिए किसमें कितना है दम

सिल्क स्मिथा

बहुत कम ही लोगों को पता होगा लेकिन बॉलीवुड फिल्म द डर्टी पिक्चर भी एक बायोपिक फिल्म थी। जिसे साउथ की चर्चित अदाकारा सिल्क स्मिथा की जिंदगी पर आधारित बताया जाता है। इस फिल्म में विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सिल्क स्मिथा के साइड आर्टिस्ट होने से लेकर सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस बनने तक के सफर को दिखाया गया है।

सांगते आइका

फिल्म एक्ट्रेस सांगते आइका पर भी बायोपिक फिल्म बन चुकी है। जो मराठी भाषा की फिल्मों की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी बायोपिक फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई थी। जिसका निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में डिप्रेशन: इतनी गहराई तक फैलता जा रहा ये, है ये बड़ी बीमारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story