×

छा गए भोजपुरिया: पवन सिंह और मोनालिसा ने दिखाया जलवा, मचाया तहलका

इस बीच सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता और सिंगर पवन सिंह और मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा का एक गाना।

Shreya
Published on: 8 July 2020 12:33 PM GMT
छा गए भोजपुरिया: पवन सिंह और मोनालिसा ने दिखाया जलवा, मचाया तहलका
X

मुंबई: कोरोना वायरस के चलते लोग अपने-अपने घरों में ही कैद हैं। ज्यादातर लोग जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में लोगों के एंटरटेनमेंट और टाइम पास का जरिया बना है उनका फोन। लोग अपने खाली टाइम में अपने फेवरिट कलाकारों और पसंदीदा गाना और मूवी देखना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इस बीच सोशल मीडिया पर कई पुराने वीडियोज वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: फर्जी बाबाओं पर बड़ी खबर, आश्रमखाली कराए जाने पर याचिका दाखिल

पवन सिंह और मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल

वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता और सिंगर पवन सिंह और मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा का एक गाना। इस गाने का नाम है 'आटे साने गइलअ् त...'। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'दरार' का है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: फ्री मिलेगा सिलेंडर: इतने महीने तक उठा सकते हैं लाभ, सरकार ने किया बड़ा एलान

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारे हैं पवन और मोनालिसा

इस गाने में लोग पवन सिंह और मोनालिसा की कैमेस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब पर चार करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह और मोनालिसा दोनों ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारे हैं। उनके लाखों- करोड़ों फैन्स हैं। ऐसे में जब भी उनसे जुड़ा कोई भी गाना या फिल्म आती है तो वह रिलीज के साथ ही छा जाती है।

यह भी पढ़ें: माँ-बेटे की हैवानियत: सिर्फ इतनी सी बात पर पिता को दी ऐसी मौत, दहशत में आए लोग

इस गाने में मोनालिसा ने दिखाया गजब का डांस

वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के साथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों की जोड़ी हमेशा ही पर्दे पर धमाल मचाती है। इस गाने में भी दोनों की कैमेस्ट्री को कापी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मोनालिसा अपने डांस मूव से लोगों को दीवाना बनाने का काम कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर पवन सिंह भी इस वीडियो में कमाल का डांस कर रहे हैं। बता दें कि पवन सिंह को बहुत ही कम डांस करते हुए देखा जाता है।

इस गाने को पवन सिंह और मशहूर भोजपुरी गायक मोहन राठौड़ ने मिलकर गाया है। दोनों की आवाज की भी इस गाने में खूब तारीफें हो रही हैं।

देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें: प्रेस कांफ्रेंस में ऐसा क्या हुआ, तिलमिला उठे शिवराज, बोले-मैं हर विभाग का मंत्री हूं

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story