×

सुशांत का सपना थी ये फिल्म, की थी खूब मेहनत, अब पूरा करेगा ये शख्स

फिल्म पानी में सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले थे। इस फिल्म के लिए वो काफी एक्साइटेड थे और साथ ही उन्होंने पानी के लिए 11 महीनों तक तैयारी भी की थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग कभी शुरू ही नहीं हुई।

Shreya
Published on: 22 July 2020 12:54 PM GMT
सुशांत का सपना थी ये फिल्म, की थी खूब मेहनत, अब पूरा करेगा ये शख्स
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का एक महीना बीत चुका है, लेकिन अभी भी लोगों को एक्टर के जाने का विश्वास नहीं हो पा रहा है। सुशांत के निधन के बाद से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने शोक प्रकट किया है। कई सेलेब्स ने सामने से आकर सुशांत के लिए न्याय की मांग की है। वहीं अब उनके करीबी माने जाने वाले शेखर कपूर उन्हें एक खास ट्रिब्यूट देना चाहते हैं।

अपकमिंग फिल्म 'पानी' होगी सुशांत को ट्रिब्यूट

बता दें कि शेखर कपूर को सुशांत सिंह राजपूत का काफी करीबी बताया जाता है। साथ ही शेखर को इस बात का भी काफी दुख रहा है कि वे मुश्किल समय में एक्टर के साथ नहीं थे। लेकिन अब शेखर अपने खास सुशांत को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं और ये ट्रिब्यूट होगा उनकी अपकमिंग फिल्म 'पानी'। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: मंदिर के लिए जान की बाजी: आन्दोलन में थीं सेकेंड लेफ्टिनेंट, किया था ये काम

शेखर ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी

उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया कि अगर आप भगवान के साथ जुड़ना चाहते हैं, आपको आस्था के साथ सभी कदम आगे बढ़ाने होंगे। भगवान की अगर इच्छा रही तो पानी एक दिन जरूर बनेगी। अगर ऐसा होता है तो मैं इसे सुशांत को समर्पित करूंगा। लेकिन ये फिल्म उन्हीं के साथ बनाई जा सकती है जो इंसानियत दिखाए ना कि अहंकार।

यह भी पढ़ें: आखिरी तारीख़ 31: जल्द निपटा लें ये जरूरी काम, वरना भरना पड़ेगा भुगतान



यह भी पढ़ें: विकास दुबे की हत्या : इस खास आदमी ने रची थी साजिश, लेकिन उल्टा पड़ गया दांव

फिल्म पानी में नजर आने वाले थे सुशांत

गौरतलब है कि कि शेखर कपूर की फिल्म पानी को लेकर काफी विवाद रहा है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले थे। इस फिल्म के लिए वो काफी एक्साइटेड थे और साथ ही उन्होंने पानी के लिए 11 महीनों तक तैयारी भी की थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग कभी शुरू ही नहीं हुई। बाद में यह खबर आई कि शेखर कपूर और यशराज फिल्म्स के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ये विवाद इतना बढ़ता गया कि फिल्म से सुशांत बाहर हो गए। साथ ही फिल्म का बनना भी काफी मुश्किल लगने लगा।

यह भी पढ़ें: बैंकों के ये चार CEO, जो पाते हैं सबसे ज्यादा सैलरी, रोजाना कमाते हैं लाखों रुपये

शेखर के अनाउंसमेंट से फिर जगी उम्मीद

लेकिन अब शेखर कपूर ने इस फिल्म को लेकर एक बार फिर से लोगों में उम्मीद जगाई है। उनका विश्वास है कि इस फिल्म को पूरा किया जाएगा। हालांकि इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग तो नहीं देखने को मिलेगी, लेकिन ये फिल्म उनको ट्रिब्यूट जरूर की जाएगी। वहीं शेखर कपूर के इस अनाउंसमेंट से फैंस में काफी खुशी है।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त को झटकाः बच्चों व पत्नी से इसलिए हैं दूर, मान्यता को सता रही याद

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story