×

सुशांत केस: जांच पर मुंबई और बिहार पुलिस में जंग, कमिश्नर का चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस के बाद अब बिहार पुलिस भी जांच में जुट गई है। वहीं इस केस को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस दोनों में विवाद चल रहा है।

Shreya
Published on: 3 Aug 2020 7:08 AM GMT
सुशांत केस: जांच पर मुंबई और बिहार पुलिस में जंग, कमिश्नर का चौंकाने वाला खुलासा
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस के बाद अब बिहार पुलिस भी जांच में जुट गई है। वहीं इस केस को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस दोनों में विवाद चल रहा है। बिहार पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में मुंबई पुलिस की तरफ से सहयोग नहीं किया जा रहा है। वहीं, इस बीच सोमवार को मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत की।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि पूजन: मुस्लिम पक्षकार को मिला पहला न्यौता, कही दिल छूने वाली बात

बिहार पुलिस के पास जांच का अधिकार नहीं

इस पूरे विवाद को लेकर कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच करने का बिहार पुलिस के पास कोई अधिकार नहीं है, हम इस पर कानूनी सलाह ले रहे हैं। हमने अभी तक किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास किसी को क्वारनटीन करने का अधिकार नहीं है, वो सब BMC का मामला है। एक्टर के परिवार ने 16 जून को कहा था कि उन्हें इस मामले में किसी पर शक नहीं है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान की पाकिस्तान को धमकी: सुधर जाओ नहीं तो बुरा होगा अंजाम

आठ जून को सुशांत के घर से चली गई थीं रिया

कमिश्नर का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक्टर का घर आठ जून को छोड़ दिया था, क्योंकि वो भी डिप्रेस थी। उन्होंने कहा कि उसकी हालत भी ठीक नहीं थी, इसलिए वो चली गई थी। इसके बाद सुशांत की बहन आई वो भी 13 को चली गई, क्योंकि उनकी बेटी के पेपर्स थे।

Sushant Singh Rajput

रिया और सुशांत के परिवार के बीच अनबन

मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमवीर सिंह के मुताबिक, रिया ने दो बार बयान दर्ज कराया है। जिसमें पता चला है कि उनके रिश्तों में कुछ खटास थी। उन्होंने अपने बयान में सुशांत से मिलने की कहानी से लेकर, एक्टर की मेंटल बीमारी और कुछ घटनाओं के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि सभी चीजों का क्रॉस चेक किया गया है। रिया और सुशांत के परिवार के बीच कुछ अनबन भी थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगा: चौंकाने वाला खुलासा, ट्रंप की यात्रा के दौरान इस नेता ने रची थी बड़ी साजिश

डायरी में अपना खर्च रखते थे सुशांत

कमिश्नर ने बताया कि हमने सुशांत की बहन प्रियंका को दोबारा बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, लेकिन वो बयान देने की स्थिति में नहीं थीं। लेकिन परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शक होने की बात नहीं की। उन्होंने बताया कि हमें सुशांत की डायरी मिली है, जिसमें वो अपना खर्च रखता था। वहीं सुशांत की तरफ से सीए को कहा गया था कि महीने का खर्च कम होना चाहिए।

ssr case

सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर कई चीजें की थी सर्च

मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर कई चीजें सर्च की थी। कमिश्नर ने कहा है कि मुंबई पुलिस ने सुशांत मामले में 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें: सुशांत केस: तनुश्री दत्ता ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल, जारी किया वीडियो

कमिश्नर ने CM उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

बता दें कि कमिश्नर परम वीर सिंह ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकत की थी और सुशांत केस में अब तक हुई जांच के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा बिहार पुलिस की मुंबई में मौजूदगी और सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों के बारे में भी जानकारी दी। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक, कमिश्नर ने पहले राज्य गृहमंत्री अनिल देशमुख और फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 दिन में इतनी बार बदला गया सुशांत के मोबाइल का सिम, हुए ये खुलासे

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story