×

हेलीकॉप्टर शॉट से सुशांत ने जीता था धोनी का दिल, माही भी हो गए थे दीवाने

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में बिल्कुल अलग किस्म के खिलाड़ी रहे हैं और अपने जानदार शाट्स के दम पर उन्होंने देश को असंभव मैच भी जिताए हैं

Ashiki
Published on: 14 Jun 2020 4:24 PM GMT
हेलीकॉप्टर शॉट से सुशांत ने जीता था धोनी का दिल, माही भी हो गए थे दीवाने
X

अंशुमान तिवारी

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में बिल्कुल अलग किस्म के खिलाड़ी रहे हैं और अपने जानदार शाट्स के दम पर उन्होंने देश को असंभव मैच भी जिताए हैं खास तौर पर उनका हेलीकॉप्टर शॉट क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय रहा है क्योंकि इस शॉट को उनके अलावा कोई खिलाड़ी आज तक इतना परफेक्शन से नहीं लगा पाया। धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई थी और उनके लिए असली चुनौती हेलीकॉप्टर शॉट लगाना ही था मगर सुशांत ने यह काम इतना परफेक्शन से किया कि धोनी को भी कहना पड़ा था कि आप तो मुझसे भी बढ़िया यह शॉट लगाते हो।

ये भी पढ़ें: ‘छिछोरे’ में बेटे को दिया जीने का हौसला मगर असल जिंदगी में खुद वही काम कर बैठे सुशांत

सुशांत के मुरीद बन गए धोनी

धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएसधोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 2016 में आई थी। मुंबई में रविवार को सुसाइड करने वाले सुशांत ने इस फिल्म में धोनी की भूमिका निभाते हुए बिल्कुल उनके ही अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर सबको चकित कर दिया था। उनके अंदाज को देखकर खुद माही ने कहा था कि उनका हेलीकॉप्टर शॉट लगाने का तरीका बिलकुल मेरे जैसा है। उन्होंने यहां तक कहा था कि शूटिंग के लिए अभ्यास के दौरान सुशांत कई बार उनसे भी अच्छा खेलते हैं। माही की इस टिप्पणी से समझा जा सकता है कि सुशांत ने धोनी की भूमिका निभाने के लिए कितनी मेहनत की थी। उन्होंने इस फिल्म में धोनी का किरदार बहुत शानदार अंदाज में निभाया था।

धोनी का किरदार पाकर झूम उठे थे सुशांत

इस फिल्म में धोनी का किरदार मिलने के बाद सुशांत काफी खुश थे और उनका कहना था कि मैं शुरुआत से ही धोनी का जबर्दस्त फैन रहा हूं। उनका कहना था कि शुरुआत में कोई भी यह यकीन नहीं कर सकता था कि झारखंड का कोई क्रिकेटर टीम इंडिया में जगह बना सकता है मगर धोनी ने न केवल टीम इंडिया में जगह बनाई बल्कि अपने शानदार खेल से भारत ही नहीं पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। सुशांत का कहना था कि उन्होंने धोनी को 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते समय पहली बार देखा था जब धोनी काफी लंबे बाल रखा करते थे।

ये भी पढ़ें: इन स्टार्स के लिए लॉकडाउन बना काल, ऐसे मौत को लगा लिया गले

हमेशा याद करते थे वह यादगार पारी

सुशांत धोनी के खेल के दीवाने थे और पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी 148 रनों की पारी को हमेशा याद करते थे। उनका कहना था कि इस पारी के बाद ही मैं धोनी का जबर्दस्त फैन बन गया और उनका कोई भी मैच देखना नहीं भूलता था। सुशांत को 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच के दौरान धोनी से मिलने का भी मौका मिला था और उन्होंने धोनी के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।

ये भी पढ़ें: खुल गया सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज! डॉक्टरों ने बताई वजह

धोनी को मानते थे अपना आदर्श

सुशांत कहा करते थे कि मुझे सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का खेल भी काफी पसंद है मगर धोनी मेरे आदर्श रहे हैं क्योंकि उन्होंने तमाम युवाओं को यह बात सिखाई है कि वह किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। यही कारण है कि सुशांत हमेशा धोनी की प्रशंसा किया करते थे। यह अजब संयोग था कि जो खिलाड़ी सुशांत का आदर्श रहा और जिसके खेल के वे हमेशा दीवाने थे, बाद में बॉलीवुड की दुनिया में उसी पर बनी एक फिल्म में सुशांत को उसी का किरदार निभाने का मौका मिला। सुशांत ने धोनी के इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए काफी मेहनत भी की थी जिसे फिल्म देखने वाले उनके प्रशंसकों ने महसूस भी किया।

ये भी पढ़ें: सुशांत का दर्द: हंसते चेहरे के पीछे कोई नहीं झांक पाया, इसलिए उठाया ये कदम

Ashiki

Ashiki

Next Story