×

यमराज के प्यारे अभिनेता: बहुत कम उम्र में कहा अलविदा, याद रहेंगे हमेशा

टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारें हैं, जिन्होंने बहुत ही छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इनमें से कई की मौत अचानक हो गई तो कई ने खुद मौत को गले लगा लिया।

Shreya
Published on: 13 Jan 2021 12:39 PM GMT
यमराज के प्यारे अभिनेता: बहुत कम उम्र में कहा अलविदा, याद रहेंगे हमेशा
X
टीवी जगत के इन सितारों की छोटी उम्र में हुई थी मौत

नई दिल्ली: आज हम आपको कुछ ऐसे फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मौत बहुत ही कम उम्र में हो गई है। ये ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने लोगों के दिलों पर बेइंतिहां राज किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। लेकिन बहुत कम उम्र में ही ये सितारे दुनिया को अलविदा कह गए और सच के तारे बन गए। तो चलिए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में-

Pratyusha Banerjee (फोटो- सोशल मीडिया)

प्रत्युषा बनर्जी

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'बालिका वधू' तो याद ही होगा। इस शो में आनंदी के रोल में नजर आईं प्रत्युषा बनर्जी ने लोगों के दिलों में खूब राज किया। लेकिन फैन्स को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब प्रत्युषा ने सुसाइड कर लिया। वैसे तो प्रत्युष ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में 'रक्त संबंध' शो से की थी, लेकिन स्टारडम उन्होंने बालिका वधू सीरियल से ही पाया। अपने करियर की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद उन्होंने मौत को गले लगा लिया। जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। एक अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी अपने मुंबई अपार्टमेंट में फांसी पर लटकी मिलीं।

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: गलत गेम खेल रहा था वो, श्वेता ने शेयर की भाई की नोट

Rubina Shergill (फोटो- सोशल मीडिया)

रुबीना शेरगिल

टीवी शो 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' में इंस्पेक्टर सिमरन कौशिक के रोल में नजर आईं रुबीना शेरगिल लाखों दिलों की धड़कनें बन गईं। इस शो में उनके रोल को काफी ज्यादा पसंद किया गया। वैसे तो रुबीना एक सिंगर थीं, लेकिन एक्टिंग में दिलचस्पी होने के चलते उन्होंने अभिनय को चुना। 23 दिसंबर 2011 को 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' के प्रॉडक्शन हाउस ने एक पार्टी रखी, लेकिन किसे पता था कि इस पार्टी के बाद वो किसी को नजर नहीं आएंगी।

बताया जाता है कि उस पार्टी में रुबीना शेरगिल को अस्थमा का अटैक आया था। उस दौरान उनके पास उनका पंप ना होने की वजह से उनको अटैक आ गया था। जिसके चलते वो बेहोश हो गईं, उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट किया गया। कुछ दिन पता चला कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया है, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया और वह कोमा में चली गईं। जिसके बाद 12 जनवरी 2012 को खबर आई कि रुबीना की मौत हो गई है। जिसने सभी को गहरा झटका दिया।

यह भी पढ़ें: Birthday Special: अष्मित पटेल की ये बातें कर देंगी हैरान, पर्सनल लाइफ रही चर्चा में

Rasika Joshi (फोटो- सोशल मीडिया)

रसिका जोशी

एक्ट्रेस रसिका जोशी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा मराठी टीवी शोज में भी काम किया। अपने एक्टिंग के जरिए लाखों दिलों पर राज किया और नाम कमाया। लेकिन 7 जुलाई 2011 को ल्यूकेमिया के कारण रसिका जोशी का निधन हो गया। उस दौरान वह केवल 38 साल की थीं।

kuljeet Randhawa (फोटो- सोशल मीडिया)

कुलजीत रंधावा

C.A.T.S', 'स्पेशल स्कॉड', 'कोहिनूर', 'कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन', 'रिश्ते' और 'आहट' जैसे टीवी शोज में नजर आईं कुलजीत रंधावा टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल थीं। वो कई फिल्मों में भी नजर आई थीं। बला की खूबसूरत अभिनेत्री कुलजीत की मौत महज 30 साल में हो गई थी। उन्होंने 8 फरवरी 2006 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि वह जिंदगी की मुश्किलों और तनाव से तंक आकर जान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: रेड साड़ी में मोनालिसा ढा रही कहर, पवन सिंह को बनाया दीवाना, यहां देखें वीडियो

Abir goswami (फोटो- सोशल मीडिया)

अबीर गोस्वामी

एक्टर अबीर गोस्वामी को 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा', 'वो रहने वाली महलों की', 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी', 'आहट' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। अबीर को कई फिल्मों में भी देखा गया। उन्होंने केवल 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। 31 मई 2013 को कार्डिक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि वह उस वक्त ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे।

Shivlekh Singh (फोटो- सोशल मीडिया)

शिवलेख सिंह

'ससुराल सिमर का', 'संकटमोचन हनुमान' और 'अग्निफेरा' जैसे टीवी सीरियलों में नजर आए एक्टर शिवलेख सिंह ने एक कार एक्सिडेंट में अपनी जान गंवा दी थी। वो तब केवल 14 साल के नाबालिग थे।

यह भी पढ़ें: वरुण-नताशा की इसी महीने होगी शादी! यहां बुक हुआ होटल, तैयारियां शुरू

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story