×

बैन से चीन को तगड़ा झटका: होगा भारी नुकसान, जानें किस ऐप के कितने यूजर्स

भारत सरकार ने सोमवार को चीन के 59 ऐप पर भारत में बैन लगा दिया है। सरकार के इस फैसले से चीन को तगड़ा झटका लगा है। भारत सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से चीन के बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है।

Shreya
Published on: 30 Jun 2020 11:37 AM GMT
बैन से चीन को तगड़ा झटका: होगा भारी नुकसान, जानें किस ऐप के कितने यूजर्स
X

नई दिल्ली: भारत सरकार ने सोमवार को चीन के 59 ऐप पर भारत में बैन लगा दिया है। सरकार के इस फैसले से चीन को तगड़ा झटका लगा है। वहीं भारत सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से चीन के बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है। इस फैसले की वजह से चीन को कई यूजर्स का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भारत सरकार ने लगाया चाइनीज ऐप पर बैन

भारत सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत इसे लागू करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने (प्रोसिजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्लॉकिंग ऑफ एक्सेस ऑफ इंफॉरमेशन बाई पब्लिक) नियम 2009 और खतरों की आकस्मिक प्रकृति के मद्देनजर 59 ऐप पर बैन लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: इस एक ऐप को है चार करोड़ रोज का नुकसान, बाकी एप का क्या होगा हाल

चीन को कई यूजर्स का होगा नुकसान

इन्हें बैन करने से चीन को कई यूजर्स का नुकसान होगा। क्योंकि चीन के ज्यादा पॉपुलर ऐप टिकटॉक को सबसे ज्यादा भारत में यूज किया जाता है। भारत में तकरीबन दो करोड़ लोग इस ऐप को यूज करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस ऐप को कितने यूजर्स यूज करते हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

फरवरी 2020 के डेटा के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप्स की लिस्ट-

व्हाट्सऐप मैसेंजर- 1,90,97,816

टिकटॉक वीडियो- 1,89,23,936

हैलो सोशल- 1,05,55,910

इंस्टाग्राम सोशल- 94,23,673

UVideo व्हाट्सऐप स्टेटस ऐप- 80,78,891

हॉटस्टार- 77,89,468

शेयर इट- 76,81,336

गूगल पे डिजिटल पेमेंट- 77,78,544

हंटर गेम- 76,31, 4474

यह भी पढ़ें: बहुत ही जरूरी जानकारीः बस, ट्रक, स्कूटर, मोटर साइकिल का बदल रहा है साइज

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान ये ऐप सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए

आरोग्य सेतु ऐप- 20,39,7715

लूडो किंग गेमिंग- 15,91,2230

जूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग- 15,08,0528

टिकटॉक वीडियो- 1,06,12,708

कैरम पूल गेमिंग- 1,02,19,249

UVideo व्हाट्सऐप स्टेटस ऐप- 88,89,194

गूगल पे डिटिजल पेमेंट- 8,54,6229

व्हाट्सऐप मैसेंजर- 7,22,0685

इंस्टाग्राम सोशल- 7,13,9647

हैलो सोशल ऐप- 6,63,9011

यह भी पढ़ें: चीन को सता रही इस बात की चिंता, 59 चीनी ऐप के बैन होने से उड़ी नींद

अप्रैल 2020 में चाइनीज ऐप टिकटॉक को एक करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। उसके बाद इंस्टाग्राम और हेलो को डाउनलोड किया गया।

अप्रैल 2020 में इन्हें सबसे ज्यादा किया गया डाउनलोड

टिकटॉक लाइट- 1,06,12,708

इंस्टाग्राम- 71,39,647

हैलो- 66,39,011

फेसबुक- 47,13,383

हैलो लाइट- 28,12,633

फेसबुक लाइट- 28,05,302

HAGO- 24,82,213

स्नैपचैट- 20,38,752

लैमोर- 17,59,094

VMate स्टेटस 2020- 15,24,817

यह भी पढ़ें: फेमस टिकटॉक स्टार की गला दबाकर हत्या, इस बात की दी प्रेमी ने सजा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story