×

सेना पर चली गोलियां: नहीं रहे हमारे ये जवान, आतंकियों ने खेला खूनी खेल

मणिपुर में बड़ी आतंकी हमला हो गया है। यहां सेना की एक टीम पर घात लगाकर हमला किया गया है। भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान हमले में 3 जवान शहीद हो गए और 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Newstrack
Published on: 30 July 2020 7:04 AM GMT
सेना पर चली गोलियां: नहीं रहे हमारे ये जवान, आतंकियों ने खेला खूनी खेल
X
सेना पर चली गोलियां: नहीं रहे हमारे ये जवान, आतंकियों ने खेला खूनी खेल

इंफाल: मणिपुर में बड़ी आतंकी हमला हो गया है। यहां सेना की एक टीम पर घात लगाकर हमला किया गया है। भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान हमले में 3 जवान शहीद हो गए और 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, म्यांमार की सीमा से लगे चंदेल में स्थानीय समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में 4 असम राइफल्स यूनिट के 3 कर्मी शहीद हो गए और चार लोग घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें... देश में पहली बार कोरोना वायरस ने तोड़ा ये रिकाॅर्ड, बढ़ी चिंता, डरा रहीं ऐसी बातें

हमले वाला ये इलाका पहाड़ी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने पहले IED विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोलीबारी की। इम्फाल से 100 किमी दूर उस क्षेत्र में रइंफोर्समेंट भेजी गई है। ये घटना बुधवार रात करीब सवा एक बजे राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर चंदेल जिले में हुई। हमले वाला ये इलाका पहाड़ी है।

जवानों पर घात लगाकर उग्रवादियों ने हमला बोला था। इस हमले में 6 जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इंफाल पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें...बिहार में भयानक तबाही: नौ नदियां खतरे के निशान से ऊपर, उत्तराखंड में अलर्ट जारी

उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कि मणिपुर के स्थानीय उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने हमले को अंजाम दिया है। सेना की तरफ से उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

इससे पहले बीते साल नवंबर में चंदेल जिले में ही असम राइफल्स के कैंप पर उग्रवादियों ने हमला किया था। उग्रवादियों ने सैन्य कैंप में बम फेंके थे। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई थी। इसके बाद उग्रवादी नजदीक की पहाड़ी में भाग गए थे। इस हमले में सेना का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ें...कोर्ट में सरेआम हत्या: अमेरिकी शख्स पर ताबड़-तोड़ गोलियां, देखते रह गए सभी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story