×

मारे गए पांच चीनी सैनिक, जबरदस्त कार्रवाई की सेना की तैयारी

भारत और चीन के बीच बीते काफी समय से लद्दाख में लाईन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर जारी विवाद अब और भी बढ़ गया है। दरअसल, भारत और चीनी सैनिकों के बीच सोमवार रात गलवान घाटी में हिंसक झड़प हो गई।

Shreya
Published on: 16 Jun 2020 9:30 AM
मारे गए पांच चीनी सैनिक, जबरदस्त कार्रवाई की सेना की तैयारी
X

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच बीते काफी समय से लद्दाख में लाईन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर जारी विवाद अब और भी बढ़ गया है। दरअसल, भारत और चीनी सैनिकों के बीच सोमवार रात गलवान घाटी में हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक भारतीय अधिकारी और दो जवान के शहीद हो गए हैं।

चीन की तरफ भी पांच सैनिकों की मौत

बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में चीन की तरफ भी कुछ सैनिकों को चोट पहुंची है। झड़प में चीन की सेना को भी काफी नुकसान पहुंचा है। दोनों देशों के बीच हुई हिंसक झड़प में चीन की तरफ 5 सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि झड़प के दौरान किसी तरह की कोई गोली नहीं चली है। दोनों देश की सेनाओं के बीच हाथापाई ही हुई थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पर बड़ी खबर, अस्पताल में हैं भर्ती

दोनों देशों के बीच हिंसक झड़प

बता दें कि जब सोमवार रात को गलवान घाटी के पास दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़े रही थी, तभी अचानक दोनों देशों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। वहीं इस इस मामले को शांत करने के लिए दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी बड़ी बैठक कर रहे हैं।

चीन ने भारत को बनाया आरोपी

वहीं चीन ने इस घटने का सारा इल्जाम भारतीय सैनिकों पर डाल दिया है। बीजिंग ने भारत पर ही घुसपैठ करने का आरोप लगाया है। बीजिंग का आरोप है कि भारतीय सैनिकों ने सीमा पार करके चीनी सैनिकों पर हमला बोला।

यह भी पढ़ें: चीन को मुंह तोड़ जवाबः भारत ने सेना प्रमुखों के साथ की ये तैयारी

चीन के विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

चीन के विदेश मंत्री का कहना है कि भारतीय जवानों ने सीमा को अवैध रूप से पार किया और चीनी सैनिकों पर हमला किया है। इसी दौरान दोनों देश के सैनिक आपस में भिड़ गए और उनके बीच हिंसक झड़प हो गई। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ऐसी स्थिति में एकतरफा कार्रवाई ना करे।

सीमा विवाद सुलझाने के लिए दोनों देश ने उठाए कई कदम

आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच मई महीने से ही पूर्वी लद्दाख में तनाव चरम पर बना हुआ था। दोनों देश इस विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे थे। छह जून के बाद से कई राउंड की बातचीत चल रही थी। जिसके बाद दोनों देशों की सेनाओं का कुछ किलोमीटर पीछे हटना तय हुआ था। दोनों देशों की सेना कुछ किलोमीटर तक पीछे भी हटी थीं। लेकिन इसी दौरान दोनों देशों की सेनाओं में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें भारत ने एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें: गलवान घाटीः चीन क्यों इस जगह पर होना चाहता है काबिज, क्या है रहस्य

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!