×

Aaj Ka Itihas 13 August 2023: आज ही के दिन 1795 में वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का हुआ था निधन, पढ़ें इतिहास

Aaj Ka Itihas 13 August 2023 Today History: 13 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 12 Aug 2023 10:53 PM GMT
Aaj Ka Itihas 13 August 2023: आज ही के दिन 1795 में वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का हुआ था निधन, पढ़ें इतिहास
X
Aaj Ka Itihas 13 August 2023 Today History (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 13 August 2023 Today History: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 13 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 13 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 13 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 13 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 13 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

13 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of August 13 )

1598 - फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी।
1642 - डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता आज ही के दिन लगाया था।
1645 - स्वीडन और डेनमार्क ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर 13 अगस्त किए गए।
1751 - बेंजामिन फ्रैंकलिन अध्यक्ष के रूप में पेंसिल्वेनिया के निजी विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती अकादमी और कॉलेज फिलाडेल्फिया ने अपने दरवाजे खोले।
1784 - भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में आज ही के दिन पेश हुआ।
1784 - आज ही के दिन ब्रिटिश संसद ईस्ट इंडिया कंपनी अधिनियम 1784 को स्वीकार किया, जो भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन को ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण ला सकता था।
1792 - क्रांतिकारी मैरी एंटोनेट सहित फ्रांसीसी रॉयल्स को कैद किया गया।
1814 - दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच आज ही के दिन समझौता हुआ था।
1868 - पेरू और इक्वाडोर में आज ही के दिन भूकंप से 25,000 लोग मारे गए और $ 300 मिलियन का नुकसान हुआ।
1892 - आज ही के दिन अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
1898 - जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर आज ही के दिन कब्जा किया।
1920- प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म 13 अगस्त 1899 को हुआ था। उनकी पहली फिल्म प्रदर्शित हुई।
1902 - इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
1913 - आज ही ब्रिटिश धातुकर्मी हैरी ब्रियरले ने इंग्लैंड के शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया था। राइफल बैरल के लिए जंग प्रतिरोधक मिश्रित धातु बनाते समय इसकी खोज हुई थी। पहले इसे रस्टलेस स्टील नाम दिया गया था।
1918 - आज ही के दिन दुनिया भर में शानदार कारें बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू एक पब्लिक कंपनी बनी।
1923 - यूएस के स्टील कॉर्प ने आज ही के दिन 8 घंटे का कामकाज को मंजूरी दी।
1923 - नवनिर्मित पोलिश बंदरगाह जिडायनिया पर पहला बड़ा समुद्री जहाज आया।
1923 - आज ही के दिन गुस्ताव स्ट्रेसीमैन जर्मनी की चांसलर नियुक्त हुई तथा वेमर गणराज्य में गठबंधन सरकार का गठन हुआ।
1935 - इटली के पास ओवादा शहर में एक बांध का विस्फोट होने से लगभग 250 लोगों की मौत हो हुई।
1940 - कैनबरा वायु दुर्घटना में ऑस्ट्रेलियाई कैबिनेट के तीन मंत्रियों सहित दस लोग मारे गए।
1951 - भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने आज ही के दिन पहली उड़ान भरी थी ।
1956 - राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा मेंआज ही के दिन विधेयक पारित किया गया।
1960 - केंद्रीय अफ़्रीक़ा नामक देश फ़्रांस के कब्ज़े से स्वतंत्र हुआ। पहले इसका नाम आबांकीशारी था।
1963 - भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म हुआ था। 2013 में भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 24 फरवरी 2018 को दुबई ने उनका देहांत हो गया था।
1956 - राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा मेंआज ही के दिन विधेयक पारित किया गया।
1977 - अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण आज ही के दिन किया गया।
1993 - वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।
1993 - थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोगों की मौत हो गई थी।
1994 - संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति आज ही के दिन हुई थी।
1999 - लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक आमार मऐबेला (मेरा बचपन) परआज ही के दिन बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया,
1999 - स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।
2000 - रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त किए गए
2002 - इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए ‘रेड कार्नर’ नोटिस जारी किया।
2004 - यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक खेल आज ही के दिन शुरू हुए थे।
2005 - श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू की गई।
2008 - विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया गया।
2008 - आज ही के दिन भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
2010 - मध्य रूस, साइबेरिया और पश्चिमी कनाडा के जंगलों में लगी भयंकर आग से प्रतिदिन 7 करोड़ टन जहरीला कार्बन मोनो ऑक्साइड के हो रहे उत्सर्जन से उत्तरी ध्रुव पर जहरीले गैसीए बादल इकट्ठा हो गए।
2012 - लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

13 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ( Born on 13 August)

1848 - अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक तथा महान् शिक्षाशास्त्री रमेश चन्द्र दत्त का जन्म हुआ था।
1863 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गंगाप्रसाद वर्मा का जन्म हुआ था।
1887 - भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का जन्म हुआ था।
1936 - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म हुआ था।
1952 - हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं योगिता बाली का जन्म हुआ था।
1960 - भारतीय अभिनेत्री केतकी दवे का जन्म हुआ था।
1961 - भारतीय अभिनेता, निर्माता सुनील शेट्टी का जन्म हुआ था।

13 अगस्त को हुए निधन (Died on 13 August)

1795 - भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का निधन हुआ था।
1910 - आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन हुआ था।
1936 - प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन हुआ था।
1988 - भारतीय अभिनेता गजानन जागीरदार का निधन हुआ था।

13 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 13 August)

अंग दान दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story