×

Aaj ka Mausam 01 May 2023: मौसम का बदला मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना

Aaj ka Mausam 01 May 2023: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली हरियाणा में तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

Anshuman Tiwari
Published on: 1 May 2023 9:00 AM GMT (Updated on: 1 May 2023 5:51 PM GMT)
Aaj ka Mausam 01 May 2023: मौसम का बदला मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना
X
Aaj ka Mausam 01 May 2023 (Pic Credit - Social Media)

Aaj ka Mausam 01 May 2023: देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों बारिश का माहौल दिख रहा है। बारिश और बदली के कारण कई प्रदेशों के तापमान भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम का यह मिजाज अभी आगे भी बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आज उत्तर प्रदेश,बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान समेत कई प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि लोगों के लिए मुसीबत बनेगी। पूर्वोत्तर के राज्यों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में भी कई दिनों तक बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम में आए इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को बड़ा कारण माना जा रहा है।

प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की आशंका है। कई स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश में आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की आशंका जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हाल के दिनों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश होने की खबर है। आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश का मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान है।

इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की आशंका है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी लोगों की मुसीबत बढ़ाएगी। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी आने वाले दिनों में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में हुई ओलावृष्टि होने की आशंका है। उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम खराब रहेगा और इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब,हरियाणा दिल्ली और चंडीगढ़ में भी आज और कल ओले गिरने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में तीन और चार मई को धूल भरी तेज आंधी चलने की आशंका है। राजस्थान में भी तीन मई को ओलावृष्टि होने का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में आज और कल दो दिनों तक भारी बारिश होने का इलाज जारी किया गया है। जम्मू संभाग में दो मई को भारी बारिश लोगों की मुसीबत बढ़ाएगी।

मध्य प्रदेश,विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

बिहार में आंधी-पानी का अलर्ट

बिहार का मौसम रविवार को पूरी तरह बदल गया। सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। राज्य में आज भी कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

कुछ इलाकों में वज्रपात होने की भी आशंका है जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक राजधानी पटना का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

राजस्थान में एक मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ कमजोर पड़ने की संभावना है। हालांकि राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में आंधी और पानी का दौर जारी रहेगा। क्षेत्रीय मौसम केंद्र का कहना है कि राजस्थान में 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

इसके परिणामस्वरूप राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और बदली के माहौल के कारण अगले एक सप्ताह तक राज्य का अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक मई और दो मई को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में आज और 4 मई को भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

देशभर में हो रही बारिश तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण एक बार फिर किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका पैदा हो गई है। मौसम खराब होने के कारण किसान पहले ही भारी खामियाजा भुगत चुके हैं। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि अपनी फसलों को बचाने के लिए उन्हें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों में भी बारिश हो सकती है।

इन इलाकों के अलावा पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

Anshuman Tiwari

Anshuman Tiwari

Next Story