Delhi Liquor Scam Case: संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 4 दिसंबर तक बढ़ी, कोर्ट में आज सत्येंद्र जैन मामले की सुनवाई

Delhi Liquor Scam Case: अदालत ने संजय सिंह को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रहने का आदेश दिया। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 10 नवंबर को कोर्ट में पेश किया था।

Krishna Chaudhary
Published on: 25 Nov 2023 9:07 AM IST (Updated on: 25 Nov 2023 9:12 AM IST)
Sanjay Singh and Satyendar Jain
X

Sanjay Singh and Satyendar Jain (photo: social media )

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी के कुछ शीर्ष नेता इन दिनों केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना कर रहे हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं – मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह। चर्चित शराब नीति घोटाले में सबसे ताजा गिरफ्तारी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की हुई है। शुक्रवार को उन्हें राउज एवेन्य कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी हिरासत फिर से बढ़ा दी गई।

अदालत ने सिंह को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रहने का आदेश दिया। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 10 नवंबर को कोर्ट में पेश किया था। तब कोर्ट ने उन्हें 24 नवंबर तक यानी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। जांच एजेंसी ने राज्यसभा सांसद को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है।

अदालत ने सुनवाई के दौरान ईडी से पूछा कि मामले में चार्जशीट कब दाखिल होगी। संजय सिंह को हिरासत में लेने के 60 दिन पूरे होने वाले हैं। इस पर एजेंसी के वकील ने कहा कि एक या दो दिसंबर तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। इसके बाद कोर्ट ने 4 दिसंबर तक की हिरासत बढ़ा दी। मामले की अगली सुनवाई भी इसी तारीख को होगी।

Satyendar Jain ED Case: आप नेता सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, अभी नहीं जाना पड़ेगा तिहाड़ जेल

गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे चुके हैं सिंह

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और फिर रिमांड को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है। बीते सोमवार को शीर्ष अदालत ने उनकी इस याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया था। इस मामले में अब अगली सुनवाई दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान संजय सिंह से कहा कि आपको गिरफ्तारी को चुनौती देने की बजाय निचली अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर करना चाहिए था।

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर को संजय सिंह की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने माना कि आप नेता की गिरफ्तारी कानून के आधार पर हुई है। साथ ही यह भी कहा कि जांच एजेंसी पर राजनीति के आधार पर काम करने का आरोप नहीं लगाया जा सकता। आप नेता ने दिल्ली हाईकोर्ट के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।


Satyendar Jain Bail Hearing: सत्येंद्र जैन को मिलेगी रेगुलर बेल या फिर जाएंगे तिहाड़, सुप्रीम कोर्ट का आएगा बड़ा फैसला

आज सत्येंद्र जैन मामले की भी होगी सुनवाई

आम आदमी पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा आरोपी बनाए गए हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज यानी शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई होगी। जैन के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे। पिछली सुनवाई 18 नवंबर को हुई थी, तब कोर्ट ने इस मामले में आशिंक दलीलें सुनने के बाद 25 नवंबर तक सुनवाई टाल दी थी।


Satyendar Jain News: AAP नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई अंतरिम जमानत

फिलहाल जमानत पर हैं सत्येंद्र जैन

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं, जो उन्हें इस साल मई में सुप्रीम कोर्ट से मिला था। शुक्रवार को मेडिकल ग्राउंड पर शीर्ष अदालत ने एकबार फिर उनकी अंतरिम जमानत की अवधि को चार दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया था यानी जैन को फिलहाल तिहाड़ जेल नहीं जाना होगा। आप नेता को बीते साल 30 मई 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Content Writerkishu282272@gmail.com

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story