×

बहुत भयानक हादसा, 10 लोगों की मौत, CM ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश में भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई , तो वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में बुधवार को एक ट्रैक्टर और लारी में भीषण टक्कर हो गई।

Dharmendra kumar
Published on: 17 Jun 2020 2:39 PM GMT
बहुत भयानक हादसा, 10 लोगों की मौत, CM ने जताया शोक
X

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई , तो वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में बुधवार को एक ट्रैक्टर और लारी में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में ट्रैक्टर में सवार 10 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 14 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मिला जनाकरी के मुताबिक तेलंगाना के कुछ लोग वेदाद्रि स्थित भगवान नरसिंह स्वामी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान सवार लोगों से भरे ट्रैक्टर और कोयले से लदी लारी में टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान-चीन हैं साथ: अब यहां तैनात कर दी गई सेना, बॉर्डर पर घेराबंदी

लारी की रफ्तार इतनी तेज थी और दोनों के बीच भिड़ंत के बाद ट्रेलर ट्रैक्टर से अलग होकर पलट गया जिसकी वजह से 7 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, तो वहीं तीन लोगों अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में तीन की हालत नाजुक है।

यह भी पढ़ें...भारत-चीन सीमा विवाद: चीन को ललकारा विदेश मंत्री ने, दी ये कड़ी चेतावनी

इस हादसे की जानकारी मिलते ही एर्रुपालेमगोपवरम गांव में मातम छा गया है। लोगों में चीख पुकार मच गई है।

यह भी पढ़ें...प्रेम प्रसंग में विवाहिता ने लगाई फांसी, ये है पूरा मामला

तेलंगान के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मारे गये परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि घायलों को उत्तम चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाये।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story