×

कोरोना वायरस: नौ महीने की गर्भवती डॉक्टर हुई संक्रमित, पति भी पॉजिटिव

देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीँ बुधवार शाम को डॉक्टर की नौ महीने की गर्भवती पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई...

Ashiki
Published on: 2 April 2020 5:18 PM GMT
कोरोना वायरस: नौ महीने की गर्भवती डॉक्टर हुई संक्रमित, पति भी पॉजिटिव
X

नई दिल्ली: देश भर कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस महामारी ने चारो ओर कोहराम मचा रखा है। कोरोना के मरीजों को बचाने के लिए देशभर के तमाम डॉक्टर्स दिन रात जुटे हुए हैं। इसी बीच देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एक अन्य निजी अस्पताल के डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से दिल्ली में संक्रमित डॉक्टरों की संख्या आठ पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन: यहां भारी संख्या में बच्चों के साथ सड़क पर आ गयीं महिलाएं

बता दें कि एम्स के जिस डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि हुई है वह फिजियोलॉजी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर हैं। इसके बाद डॉक्टर और उनके संपर्क में आने वाले सभी स्टाफ व डॉक्टरों को आइसोलेशन में रख दिया गया है। वहीँ बुधवार शाम को डॉक्टर की नौ महीने की गर्भवती पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है और उनकी डिलिवरी एम्स अस्पताल में ही होगी। ये महिला डॉक्टर इमरजेंसी में तैनात थीं।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस पर बड़ा दावा: इंसानों के इमोशन होंगे खत्म, बदलेगी ये आदत

डॉक्टर ने खुद अपने अंदर लक्षण देखे और उसके बाद उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें नए निजी वार्ड में भर्ती किया गया है जहां उनके कई और टेस्ट होंगे और वह निगरानी में रखे जाएंगे। गौरतलब है कि 21 दिन के लिए हुए लॉकडाउन का आज नौवां दिन है और देश में हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ है। मार्गों पर वही लोग नजर आ रहे जो किसी जरूरी काम से निकले हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना: तबलीगी जमात के 960 विदेशी ब्‍लैकलिस्‍ट, वीजा भी रद्द, 9000 लोग क्वॉरंटीन

Ashiki

Ashiki

Next Story