×

Tamil Nadu: नौ वर्ष का हिसाब मांगने पर विपक्षियों पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- DMK-कांग्रेस 2जी, 3जी और 4जी पार्टियां

Tamil Nadu: शाह ने एमके स्टालिन सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए विमान, रेलवे एवं सड़कों के अलावां अन्य अलग-अलग क्षेत्रों में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किए गए पहलों का विवरण दिया।

Anant Shukla
Published on: 11 Jun 2023 2:56 PM GMT
Tamil Nadu: नौ वर्ष का हिसाब मांगने पर विपक्षियों पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- DMK-कांग्रेस 2जी, 3जी और 4जी पार्टियां
X
Amit Shah (Photo-Social Media)

Amit Shah Public Meeting In Tamil Nadu: मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर तमिल नाडु के वेल्लोर जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों पर जम कर निशाना साधा। कहा कि अब समय आ गया है कि तमिलनाडु में स्टालिन सत्ता को उखाड़ फेंक धरती पुत्र को सत्ता दें।

शाह ने एमके स्टालिन सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए विमान, रेलवे एवं सड़कों के अलावां अन्य अलग-अलग क्षेत्रों में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किए गए पहलों का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के एकजूट होकर विरोध करने के बावजूद पीएम मोदी के नेतृत्व में 370 को एक झटके में खतम कर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया।

कांग्रेस और द्रमुक को दी 2जी, 3जी और 4जी की संज्ञा

उन्होंने कांग्रेस और द्रमुक पर निशाना साधते हुए इनको 2जी, 3जी और 4जी पार्टियों की संज्ञा दी। शाह ने बताया कि यहां 2जी का मतलब दो पीढ़ियां, 3जी का मतलब तीन पीढ़ियां और 4जी का मतलब चौथी पीढ़ी से है न कि स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले से। मारन परिवार दो पीढ़ियों से भ्रष्टाचार करता आ रहा है। जबकि करुणानीधि परिवार तीन पीढ़ियों से। वहीं राहुल गांधी को चौथी पीढ़ी से बताते हुए कहा कि वो चार पीढ़ियों से सत्ता का मजा ले रहे हैं।

कांग्रेस-द्रमुक के विरोध के बाद मोदी सरकार ने हटाया 370

अमित शाह ने कहा कि अब वो समय आ गया है कि 2जी, 3जी और 4जी सत्ता को उखाड़ फेंक तमिलनाडु की सत्ता पर धरती पुत्र को दी जाए। कांग्रेस और द्रमुक दोनो पार्टियों ने धारा 370 को खत्म करने का विरोध किया था। दोनो पर्टियां इसके खिलाफ थीं लेकिन एक झटके में पीएम मोदी ने 370 को समाप्त कर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना लिया।

10 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

शाह ने कांग्रेस और द्रमुक पर 2014 से 2024 के बीच 10 साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लिप्त होने का आरोप लगाया। जबकि राजग के नौ साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में 18 साल सत्ता में रहने के बावजूद भी द्रमुक तमिलनाडु में प्रमुख चिकित्सा सुविधा नहीं ला सकी। केवल भ्रष्टाचार किया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए विकास और कल्याण के पथ पर अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। आर्थिक सुधारों से लेकर सामाजिक पहल तक, पिछले 9 वर्षों में, भारत ने पीएम की जबरदस्त शक्ति देखी है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story