×

भूकंप से हिली धरती: जोरदार झटकों से कांपे लोग, घरों से भागे सभी

देश की धरती एक बार फिर दहल उठी है। बीते कई हफ्तों से लगातार भूकंप के झटकों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

Newstrack
Published on: 17 July 2020 7:33 AM GMT
भूकंप से हिली धरती: जोरदार झटकों से कांपे लोग, घरों से भागे सभी
X

नई दिल्ली। देश की धरती एक बार फिर दहल उठी है। बीते कई हफ्तों से लगातार भूकंप के झटकों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलोजी (एनसीएस) ने बताया कि अंडमान में भूकंप के झटके सुबह 10.31 बजे महसूस किए गए।

ये भी पढ़ें... सीएमओ व एमएस हटेः करोड़ों के घपले का मामला, रिश्तेदार को पहुंचाया था लाभ

साथ ही जानकारी देते हुए भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 रही। वहीं भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट ब्लेटर से 250 किमी दूर थी। हालांकि, इससे जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें...ट्रंप की कूटनीतिक चालः भारत और चीन दोनो को बताया अपना, अब करेंगे ये

एक दिन पहले ही

आपको बता दें कि बीते महीनों से लेकर अब तक अंडमान में कई बार भूकंप आ चुका है। बीते रविवार को रात ढाई बजे प्रदेश में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र दिजलीपुर के आसपास था। इसी इलाके में बीते 28 जून को भी भूकंप आया था।

गुरुवार यानी एक दिन पहले ही एक के बाद एक तीन राज्यों में भूकंप आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के बाद अब गुजरात और असम में भूकंप आया है। हालांकि, इससे अभी तक किसी तरह की नुकसान की खबर अब तक नहीं आई है।

ये भी पढ़ें...24 घंटे कोरोना ने मचा दी तबाहीः दस लाख से अधिक संक्रमित, खौफ में देश के लोग

संकट से पूरा देश

महामारी कोरोना वायरस के संकट से पूरा देश त्रस्त है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में इन दिनों भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पूर्वोत्तर के करीब सभी राज्यों में धरती दहलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इसके साथ ही उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी भूकंप के झटके बीते दिनों महसूस किए गए थे।

ये भी पढ़ें...मानसून अलर्ट: इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, 24 घंटें के लिए चेतावनी जारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story