×

मानसून अलर्ट: इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, 24 घंटें के लिए चेतावनी जारी

पूरे देश में मानसून का असर दिखाई दे रहा है, लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में मुंबई और गुजरात में बीते 24 घंटे में जबरदस्त बारिश हुई है। साथ ही अगले 24 घंटे में यहां और झमाझम बारिश होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं।

Newstrack
Published on: 17 July 2020 5:27 AM GMT
मानसून अलर्ट: इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, 24 घंटें के लिए चेतावनी जारी
X

नई दिल्ली। पूरे देश में मानसून का असर दिखाई दे रहा है, लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में मुंबई और गुजरात में बीते 24 घंटे में जबरदस्त बारिश हुई है। साथ ही अगले 24 घंटे में यहां और झमाझम बारिश होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। इसके अलावा केरल में भी बारिश लगातार जारी है। लेकिन असम की बात करें तो यहां बारिश ने बाढ़ का रूप धारण कर लिया है। जिसके चलते सिर्फ गुरूवार को ही 5 लोगों की मौत हो गई। राज्य में बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ये भी पढ़ें... केंद्रीय मंत्री की साजिश! कांग्रेस बोली- तुरंत हो गिरफ्तारी, सचिन समर्थकों की मांगी सूची

‘ऑरेंज’ अलर्ट

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए एक बार फिर से मुंबई में बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। बीते बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से गुरूवार सुबह साढ़े 6 बजे के बीच बांद्रा और महालक्ष्मी इलाकों में 201 मिमी और 129 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग दिल्ली को लेकर अनुमान जताया है कि 17 से 20 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है। साथ ही दिल्ली में आज सुबह से ही कई इलाकों में काले-घने बादल छाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें...दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री, जानेंगे LOC और LAC के ताजा हालात

बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां आने वाले दिनों में बारिश के मौसम के लिए ‘यैलो’ लेवल की चेतावनी जारी की गयी है। उत्तरप्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में बारिश न होने से गर्मी का माहौल बना हुआ है। जबकि उत्तरप्रदेश में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई। साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी हल्की बारिश हुई।

उत्तरप्रदेश की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई। राज्य में कानपुर और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...आतंकियों की बिछीं लाशें, ताबड़तोड़ एनकाउंटर, खोज-खोजकर मार रही सेना

Newstrack

Newstrack

Next Story