×

जानें, आंध्र प्रदेश के अलावा किन राज्यों की हैं एक से ज्यादा राजधानी

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने संबंधी बिल को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आंध्र सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी की सरकार ने यह बिल विधानसभा में पेश किया था।

Aditya Mishra
Published on: 21 Jan 2020 1:45 PM GMT
जानें, आंध्र प्रदेश के अलावा किन राज्यों की हैं एक से ज्यादा राजधानी
X

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने संबंधी बिल को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आंध्र सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी की सरकार ने यह बिल विधानसभा में पेश किया था।

बिल के अनुसार, विशाखापत्तनम को कार्यकारी, अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा। आंध्र विधान परिषद से इस बिल के पास होने के बाद आंध्र प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य हो जाएगा जिसकी तीन राजधानी होंगी।

आंध्र सरकार इस कदम को राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बता रही है, वैसे आंध्र प्रदेश ही देश का पहला राज्य नहीं हैं जहां एक से ज्यादा राजधानियां होंगी। देश में कुछ और राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश हैं जिनकी दो राजधानियां हैं। आइए आज उनके बारे में जानते हैं...

महाराष्ट्र

अगर आपसे पूछा जाए कि महाराष्ट्र की राजधानी क्या है? तो शायद अधिकतर लोगों का जवाब हो मुंबई। लेकिन क्या आपको पता है कि महाराष्ट्र देश के उन राज्यों में से एक है जिनकी मल्टीपल यानी एक से ज्यादा राजधानी हैं।

महाराष्ट्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नागपुर महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी के साथ-साथ राज्य की शीतकालीन राजधानी भी है। वहीं मुंबई महाराष्ट्र की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। 1953 के नागपुर पैक्ट के तहत नागपुर शहर को महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी बनाया गया था।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भी राजधानी का मुद्दा पेचीदा है। 2000 में अलग राज्य बनने के 19 साल बाद भी देहरादून उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी ही है। दरअसल राज्य में पहाड़ी शहर गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग उठती रही है।

इसके चलते ही यह मामला लटका हुआ है। इसको देखते हुए गैरसैंण में विधानसभा भवन बनाया गया है, जहां अब हर साल विधानसभा का एक सत्र आयोजित किया जाता है।

इस राज्य की तीन राजधानियां बनाने पर बवाल, सड़कों पर उतरी हजारों की भीड़

जम्मू-कश्मीर

पहले राज्य रहा जम्मू-कश्मीर अब केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। मौसम बदलने के साथ हर छह महीने में जम्मू-कश्मीर की राजधानी भी बदल जाती है। राजधानी शिफ्ट होने की इस प्रक्रिया को 'दरबार मूव' के नाम से जाना जाता है। गर्मी के मौसम में छह महीने तक राजधानी श्रीनगर में रहती है और सर्दी के मौसम में छह महीने तक जम्मू में। राजधानी बदलने की यह परंपरा 1862 में डोगरा शासक गुलाब सिंह ने शुरू की थी।

हिमाचल प्रदेश

साल 2017 तक शिमला हिमाचल प्रदेश की इकलौती राजधानी थी। लेकिन वीरभद्र सिंह सरकार ने 20 जनवरी 2017 को धर्मशाला को हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी के तौर पर मान्यता दी। वहीं शिमला हिमाचल प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 7 घंटे इंतजार के बाद केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story