×

पूरी दिल्ली बनी शाहीनबाग़: जाफराबाद-चांदबाग समेत ये सभी रास्ते किये बंद 

सुप्रीम कोर्ट शाहीनबाग़ से प्रदर्शनकारी महिलाओं को हटाने की कवायद में लगा हुआ है तो दूसरी ओर दिल्ली के अन्य कई रास्ते रविवार को बंद कर दिए गये हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 23 Feb 2020 9:34 AM GMT
पूरी दिल्ली बनी शाहीनबाग़: जाफराबाद-चांदबाग समेत ये सभी रास्ते किये बंद 
X

दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग़ में लगभग ढाई महीने से चल रहे प्रदर्शन की आग अब पूरे राज्य में फ़ैल गयी है। एक ओर सुप्रीम कोर्ट शाहीनबाग़ से प्रदर्शनकारी महिलाओं को हटाने की कवायद में लगा हुआ है तो दूसरी ओर दिल्ली के अन्य कई रास्ते वही रविवार को बंद कर दिए गये हैं। शाहीनबाग़ के बाद शनिवार रात से जाफराबाद क्षेत्र में प्रदर्शन के बाद रास्ता बंद हो गया तो वहीं अब प्रदर्शनकारियों ने चांदबाग़ में भी चक्का जाम कर दिया है।

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाद आधी रात से रास्ता जाम:

राजधानी दिल्ली के जाफराबाद में शनिवार आधी रात से शाहीनबाग जैसा ही एक प्रदर्शन शुरु हो गया। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं इकट्ठा हुईं और CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। जिस वजह से एक मुख्य सड़क बंद हो गई।

ये भी पढ़ें: हेट स्पीच वाले नेताओं से बीजेपी को नुकसान, पार्टी से किया जाना चाहिए बाहर: मनोज

प्रदर्शनकारी महिलाएं आधी रात सीलमपुर रेड लाइट से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन की ओर बढ़ीं और मेट्रो स्टेशन के नीचे बैठ कर प्रदर्शन करने लगीं। जाफराबाद की सड़क के बंद होने की वजह से यहां से मौजपुर और यमुना विहार जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।

जाफराबाद के बाद चांदबाग में भी सड़क बंद:

वहीं पहले से ही जाफराबाद मार्ग बंद होने से दिल्ली परेशान है। ऐसे में अब दिल्ली के चांदबाग की सड़क भी प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दी है। बाग में भी प्रदर्शनकारियों ने वजीराबाद रोड को ब्लॉक कर दिया है। सिग्नेचर ब्रिज वजीराबाद से हिंडन एयरबेस जाने वाले रोड पर प्रदर्शनकारी बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने भजनपुरा चौराहे से थोड़ा आगे यमुना विहार के सामने मेन वजीराबाद रोड बंद किया है। हालांकि हिंडन से वजीराबाद जाने वाला रोड खुला है।

ये भी पढ़ें: प्रमोशन में आरक्षण पर आर-पार की लड़ाई, यहां दिख रहा ‘भारत बंद’ का असर

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गयी:

दिल्ली में जगह जगह विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। महिला प्रदर्शनकारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण जहां प्रदर्शन हो रहा हैं, वहां महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाए गए एक छोटे से मंच को तोड़ दिया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मेज से एक छोटा मंच बना रखा था।

ये भी पढ़ें: निर्भया का दोषी चाहता है ऐसी मौत: किया खुद के साथ ऐसा, लेकिन फेल हो गया प्लान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story