×

राजनाथ सिंह ने परमाणु हमले की धमकी पर पाकिस्तान को दिया मुहतोड़ जवाब

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान परमाणु हमले की धमकी पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे जाबांज जवानों के पास क्षमता है और भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुहंतोड़ जवाब दे सकते हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Oct 2019 9:06 AM GMT
राजनाथ सिंह ने परमाणु हमले की धमकी पर पाकिस्तान को दिया मुहतोड़ जवाब
X

नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान परमाणु हमले की धमकी पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे जाबांज जवानों के पास क्षमता है और भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुहंतोड़ जवाब दे सकते हैं।

बता दें कि पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है। पाक रेलमंत्री शेख रशीद ने कहा है कि भारत से अब सीधे परमाणु युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अब ऐसा युद्ध नहीं होगा कि 4-6 दिन तक टैंक, तोपें चलेंगी अब सीधे-सीधे परमाणु युद्ध होगा।

यह भी पढ़ें...आतंकी कैंपों पर हमले से पागल हुआ पाकिस्तान, कहा- अब होगा सीधे परमाणु युद्ध

रक्षामंत्री ने मंगलावर नौसेना के कमांडरों की कांफ्रेस को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश की जमीन पर कब्जा नहीं किया, न ही किसी देश पर पहला हमला किया है। लेकिन हमारे देश के जाबांज जवानों के पास क्षमता है कि वे भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुहंतोड़ जवाब दे सकें।

रक्षामंत्री ने कहा कि देश की समुद्री सीमाएं नौसेना के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित हैं और हमें विश्वास है कि मुंबई जैसे आतंकवादी हमले की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें...कश्मीर में दनादन गोलीबारी: सेना ने पाकिस्तान को फिर धोया

नौसेना के शीर्ष कमांडरों की कांफ्रेस को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि कमांडरों से बातचीत के बाद वह आश्वस्त हैं कि समुद्री सीमाएं नौसेना के हाथों में सुरक्षित है। समुद्री सीमा पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है और उन्हें भरोसा है कि समुद्री सीमा के माध्यम से मुंबई जैसे आतंकवादी हमले को दोहराया नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी! अमेरिका का फूटा ग़ुस्सा, इमरान की हालत खराब

पाकिस्तान के बयान अब तोप नहीं परमाणु बम चलेगा पर उन्होंने कहा कि भारत कभी आक्रमक नहीं रहा है, न किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा किया, लेकिन अगर किसी ने हमारी तरफ बुरी नजर से देखा तो हमारी सशस्त्र सेना किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story