×

बड़ा ऐलान: इन दो राज्यों को केंद्र सरकार ने दी करोड़ों की सौगात

देश के कई राज्यों को बाढ़ ने अपनी गिरफ्त में रखा है। बाढ़ की चपेट में आए इन देशों को बहुत नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई लाख लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं। उनके पास रहने का ठिकाना तक नहीं है। इन समस्यों से ग्रस्त लोगों के लिए केंद्र सरकार ने अपने दो राज्यों के लिए अपने लॉकरों के ताले खोल दिया है।

Newstrack
Published on: 12 July 2023 7:51 AM GMT
बड़ा ऐलान: इन दो राज्यों को केंद्र सरकार ने दी करोड़ों की सौगात
X
central gov

नई दिल्ली : देश के कई राज्यों को बाढ़ ने अपनी गिरफ्त में रखा है। बाढ़ की चपेट में आए इन देशों को बहुत नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई लाख लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं। उनके पास रहने का ठिकाना तक नहीं है। इन समस्यों से ग्रस्त लोगों के लिए केंद्र सरकार ने अपने दो राज्यों के लिए अपने लॉकरों के ताले खोल दिया है। इन दो राज्यों में बिहार और कर्नाटक शामिल हैं। जहां बाढ़ की वजह से हजारों लोगों की जान चली गई।

यह भी देखें... सालों-साल से इस मंदिर में जलता है पानी से दीपक, जानिए इसमें छिपा रहस्य

जा चुकी सैकड़ों लोगों की जान

बाढ की वजह से देश के कई राज्यों को काफी नुकसान हो चुका है। लाखों करोड़ों लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से दो राज्यों के लिए अपने खजाने खोल दिए हैं। वास्तव में बिहार और कर्नाटक में सैकड़ों लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से राशि देने का ऐलान किया गया है।

flood

बाढ़ से प्रभावित इन दोनों राज्यों बिहार और कर्नाटक को केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ रुपए की सहायता देनें का ऐलान किया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से बिहार को 400 करोड़ और कर्नाटक को 1200 करोड़ रुपए की राशि देने का ऐलान किया गया है।

यह भी देखें... बाप रे बाप! इसने तो चुरा लिया था 30 किलो सोना, ऐसे आया पुलिस के चंगुल में

बारिश और बाढ़

इसके साथ केंद्र सरकार ने बिहार के एसडीआरएफ के लिए अपने हिस्से की दूसरी किस्त को अग्रिम रूप से जारी करने का फैसला किया है। इसके तहत राज्य को 213.75 करोड़ रुपए मिलेंगे।

rain.

बता दें कि गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस वर्ष बारिश और बाढ़ के विकराल रूप के कारण लगभग 1,900 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 46 लोगों का कुछ भी पता नहीं लग पाया है। देश के 22 राज्यों में लगभग 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे ज्यादा मौते महाराष्ट्र में 382 लोगों की हुई है। वहीं पश्चिम बंगाल में 227 लोगों की मौते हुई है।

यह भी देखें... पेड़ों पर संग्राम! मुंबई में धारा 144 लागू, प्रियंका चतुर्वेदी समेत 200 हिरासत में

Newstrack

Newstrack

Next Story