×

BJP को पड़ गया भारी: यहां तो बागियों ने ही मार ली बाजी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव मे भाजपा का सपना अधूरा रह गया है। चुनाव में भाजपा बहुमत से दूर है। सीएम मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में भाजपा को केवल 40 सीटें हासिल हुईं। मतलब सरकार बनाने के लिए 6 विधायकों की जरूरत है।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Oct 2019 7:56 AM GMT
BJP को पड़ गया भारी: यहां तो बागियों ने ही मार ली बाजी
X
BJP को पड़ गया भारी: यहां तो बागियों ने ही मार ली बाजी

नई दिल्ली : हरियाणा में विधानसभा चुनाव मे भाजपा का सपना अधूरा रह गया है। चुनाव में भाजपा बहुमत से दूर है। सीएम मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में भाजपा को केवल 40 सीटें हासिल हुईं। मतलब सरकार बनाने के लिए 6 विधायकों की जरूरत है। अगर नतीजों को देखें तो 7 सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं और यही भाजपा के बहुमत से दूर होने का कारण भी बने हैं। क्योंकि इनमें से 4 विधायक वो हैं, जिन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।

यह भी देखें... Amazon की हाय-तौबा: ये क्या, दुनिया में तो बदल गई इनकी तस्वीर

भाजपा के बागी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण के वक्त भाजपा ने खट्टर सरकार के प्रति एंटी इन्कम्बेंसी हटाने के लिए टिकटों को बदला। दूसरे दल से लोग आए, कई स्टार भी मैदान में उतरे। लेकिन इसी चक्कर में अपने नाराज़ हो गए।

फरीदाबाद की पृथला सीट से नयन पाल रावत ने भाजपा से टिकट ना मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसके बाद बड़े अंतर से चुनाव जीता।

दादरी विधानसभा सीट से सोमबीर सांगवान को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था, उनकी जगह भाजपा ने दंगल गर्ल बबीता फोगाट को मैदान में उतारा। पर निर्दलीय लड़कर सोमबीर ने उन्हें ही मात दे दी। तो हालत ये रहे कि भाजपा की बबीता फोगाट तीसरे नंबर पर रहीं।

इसके बाद महम विधानसभा सीट से बलराज कुंडू को भाजपा ने टिकट ना देकर शमशेर खरकड़ा को मौका दिया, लेकिन ये बलराज कुंडू को अच्छा नहीं लगा और बाद में उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव जीत लिया। यहां बागी बलराज नंबर एक रहे तो भाजपा नंबर तीन पर रही।

यह भी देखें... लो इमरान का खेल खत्म! भारत में खुशी की लहर, पाकिस्तान में हड़कंप

पुंडरी विधानसभा सीट से रणधीर सिंह गोलन को भाजपा से टिकट ना मिलने के कारण रणधीर सिंह ने इस बार जीत हासिल की है। 2014 में वह भाजपा के टिकट पर ही लड़े थे। यहां रणधीर पहले नंबर पर और भाजपा के उम्मीदवार वेदपाल एडवोकेट तीसरे नंबर पर रहे।

भाजपा को भारी पड़ गया

भाजपा ने इस बार स्टार पावर पर भरोसा किया, उसके चक्कर में कई अपनों के टिकट काट दिए। और यही भाजपा को भारी पड़ गया। दंगल गर्ल बबीता फोगाट चुनाव हार गईं, पहलवान योगेश्वर दत्त भी हार गए और टिकटॉक की स्टार सोनाली फोगाट भी अपनी सीट नहीं बचा सकीं।

बबीता फोगाट दादरी सीट से चुनाव लड़ीं बबीता तीसरे नंबर रहीं, जबकि भाजपा से बगावत करने वाले नेता जीत गए।

यह भी देखें... होंगे माला-माल: विधि-विधान से करें पूजा, पूजन साम्रगी में इसे जरूर करें शामिल

पहलवान योगेश्वर दत्त बरोदा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार से हार गए। कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण हुड्डा को 42 हजार और योगेश्वर दत्त को सिर्फ 37 हजार वोट मिले।

संदीप सिंह हरियाणा के दंगल में भाजपा के संदीप सिंह ही बाजी मार पाए। हॉकी स्टार ने पेहोवा सीट से जीत हासिल की।

टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को भाजपा ने चुनाव का टिकट दिया लेकिन वह जीत नहीं सकीं। आदमपुर सीट पर सोनाली फोगाट को केवल 34 हजार वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई को 63 हजार वोट मिले थे।

यह भी देखें... अभी हो सतर्क: कहीं पड़ जाए भारी, ये हैं इस खतरनाक बीमारी के लक्षण

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story